Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

महाराष्ट्र में भाजपा के चेहरा थे गोपीनाथ मुंडे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मुंबई , 03 Jun 2014

साधारणर किसान परिवार से उठकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तक का सफर तय करने वाले गोपीनाथ मुंडे ने राज्य में अन्य दलों के साथ पुल का काम किया और अपने साले प्रमोद महाजन के निधन के बाद वह महाराष्ट्र में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता बन गए थे। महाराष्ट्र भाजपा में वह तबतक शीर्ष पर बने रहे, जब तक कि उनके पूर्व मंत्रिमंडलीय कनिष्ठ सहयोगी (1994-99) नितिन गडकरी 2009 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन गए। महाराष्ट्र के पिछड़े इलाके, बीड़ जिले के पराली में एक मध्यवर्गीय किसान परिवार के पांच बच्चों में से तीसरे नंबर के मुंडे ने एक मामूली सरकारी स्कूल में पढ़ाई की थी, जहां कक्षाएं पेड़ के नीचे चलती थीं। उसके बाद उन्होंने जिलास्तरीय हाईस्कूल में दाखिला लिया और बाद में अंबेजोगै में एक कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की।कॉलेज के दिनों में मुंडे की मुलाकात मृदुभाषी प्रमोद महाजन से हुई, जिन्होंने मुंडे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बाद में 1975-1977 के आपातकाल के दौरान वह लगभग तीन वर्ष तक आरएसएस के कार्यकर्ता के रूप में जेल में रहे।मुंडे की राजनीतिक शुरुआत तब हुई, जब उन्होंने पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और उसके बाद आरएसएस की पुणे इकाई की कार्यकारी समिति के सदस्य बन गए।

1980 तक जनता पार्टी गठबंधन टूटने के कगार पर था, और पूर्व भारतीय जनसंघ के स्थान पर भाजपा का उदय हो रहा था।उसी वर्ष मुंडे को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राज्य इकाई का अध्यक्ष बना दिया गया और वह महाराष्ट्र में विधायक भी निर्वाचित हो गए।मुंडे की महाजन से दोस्ती उस समय पारिवारिक रिश्ते में बदल गई, जब उन्होंने महाजन की बहन प्रादन्य महाजन से शादी की। दोनों से तीन बेटिया हैं, जिसमें पंकजा मुंडे-पलवे राज्य विधानसभा की सदस्य हैं, जो अपने गृह क्षेत्र पराली से निर्वाचित हुई हैं।राज्य में शिव सेना-भाजपा विपक्षी गठबंधन में विधायक के रूप में काम करने के बाद मुंडे दिसंबर 1991 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए। वह मार्च 1995 तक इस पद पर रहे।उसी वर्ष बाद में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव हुआ और भगवा गठबंधन ने राज्य में जीत दर्ज कराई, और शरद पवार के नेतृत्व वाली अविभाजित कांग्रेस की राज्य सरकार सत्ता से बेदखल हो गई।शिव सेना के मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री बने, तो मुंडे उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री बनाए गए। लेकिन 1999 के चुनाव में यह गठबंधन दोबारा जीत हासिल नहीं कर पाया। राज्य के गृहमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल याद किया जाता है, क्योंकि उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस को माफियाओं के खात्मे के लिए पूरी छूट दी और पुलिस ने कई सारे माफियाओं का सफाया कर दिया। छूट पाने के बाद कई सामान्य पुलिसकर्मी भी मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर और अन्य स्थानों पर एनकाउंटर विशेषज्ञ बन गए और उन्होंने कई सारे गुंडों को मार गिराया।

2006 में महाजन की मौत के बाद मुंडे महाराष्ट्र के सर्वाधिक वरिष्ठ नेताओं में शुमार हुए। लेकिन 2009 में पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर गडकरी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। लेकिन उसके बाद मुंडे को लोकसभा में विपक्ष का उपनेता बनाया गया।कुछ भी हो मुंडे-गडकरी के बीच पार्टी राजनीति में एक निष्पक्ष कामकाजी रिश्ता कायम था। लेकिन मंगलवार सुबह मुंडे के त्रासद निधन की खबर से सब हतप्रभ रह गए।हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले राजग को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई तो मुंडे और गडकरी, दोनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। यही नहीं इस बार लोकसभा चुनाव में मुंडे की भतीजी, यानी प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन-राव ने भी मुंबई से जीत दर्ज कराई। उनके भाई राहुल महाजन टेलीविजन से जुड़े हुए हैं।मुंडे महाराष्ट्र के पिछड़े मराठवाड़ा क्षेत्र के दूसरे जन नेता हैं, जिनकी असमय मौत हुई है। दो वर्ष पहले कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का 67 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।

 

Tags: gopinath munde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD