Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे नहीं रहे

गोपीनाथ मुंडे
गोपीनाथ मुंडे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 03 Jun 2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन की पुष्टि की। गडकरी ने बताया कि मुंडे हवाई अड्डा जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 6.30 बजे उनकी कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने उन्हें सुबह आठ बजे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मुंडे का अंतिम संस्कार राजकीय नियमों के साथ मराठवाड़ा के बीड जिले के परली गांव में बुधवार को किया जाएगा। उनका शव विशेष विमान से लातूर जिले में ले जाया जाएगा। वहां से अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को परली गांव ले जाया जाएगा। दुर्घटना के बारे में चिकित्सकों ने सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को बताया।डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि मुंडे के निधन के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम से ही चल पाएगा। उन्हें जब अस्पताल लाया गया तो उनके हृदय की गति रुकी हुई थी।गडकरी ने बताया कि मुंडे के निधन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता दिया गया है। मुंडे का शव पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे भाजपा के अशोक रोड स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी 12.30 बजे पार्टी कार्यालय में पहुंचने का अनुरोध किया है।

 

Tags: gopinath munde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD