Tuesday, 21 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश ने एएफडी के साथ 817.12 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 11 में 9.67 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया अमृतपाल के दो और सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद 'सैंपल-साइज' वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा के पूर्व स्टाइलिस्ट का बयान, 'मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं' अमृतपाल मामला: पंजाब पहुंची एनआईए की टीम, टेकओवर कर सकती है केस निधन की अफवाह पर बोले टॉलीवुड अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव, 'मैं मरा नहीं हूं सूर्यकुमार को पहली कुछ गेंदों में सतर्क रहना होगा : आरोन फिंच बिग बी ने सऊदी अरब वाले दोस्त को गिफ्ट की 'शहंशाह' जैकेट अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट पंजाब सुरक्षित हाथों में है, राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा तमिलनाडु सीएम म.के. स्टालिन ने ऑस्कर विजेता निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विज को किया सम्मानित 500 से अधिक कंपनियों ने 1.5 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एचपी ने भारत में नया लैपटॉप 'पवेलियन एयरो 13' लॉन्च किया इब्राहिम ने बढ़ाया बहन सारा का हौसला, कहा-'धमाकेदार' होगी 'गैसलाइट' टॉप्स ने बजरंग और विनेश के क्रमश: किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग को मंजूरी दी भारत में 24 घंटे में 699 नए कोविड मामले, दो मौतें ब्लू यूजर्स के लिए वेरिफिकेशन प्रोसेस को बदल रहा ट्विटर: रिपोर्ट एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

 

Îâ âèÅUô´ ÂÚU ßèÚUÖÎý ·Ô¤ â×Íü·¤ ·¤æçÕÁ

×ðÁÚU ·¤è ãæÚU âð çÁÜæ ·¤ô çâØæâè Ùé·¤âæÙ,ÖæÁÂæ ·¤è ¿ê·¤ ·¤æ Õ¹êÕè ©ÆæØæ ȤæØÎæ

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 Dec 2012

हिमाचल की सत्ता में अहम भागेदारी निभाते आए कांगड़ा के लगभग साढ़े नौ लाख मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रदेश के इस सबसे बड़े जिला में कांग्रेस ने 10 अहम सीटें हासिल कर सत्ता की दहलीज पर कदम रख दिया है। दिलचस्प तो यह है कि कांग्रेस के कद्दावर जीएस बाली को छोड़ चुनकर आए सभी नौ विधायक कांग्रेस प्रदेश प्रमुख वीरभद्र सिंह के खासमखास हैं। वीरभद्र सिंह के सिपहसालारों में सुधीर शर्मा, सुजान सिंह पठानिया, नीरज भारती, यादवेंद्र गोमा, किशोरी लाल, संजय रतन, अजय महाजन और जगजीवन पाल शामिल हैं। पालमपुर से वरिष्ठ कांग्रेसी बीबीएल बुटेल भी हालांकि वीरभद्र के करीबी रहे हैं। एक अरसे तक अलग रहे बुटेल के वीरभद्र से मतभेद भी अब पुरानी बात हो गए हैं। लिहाजा सरकार के मुखिया की दौड़ में शामिल वीरभद्र सिंह को एक बार फिर कांगड़ा मजबूती देगा। मगर इस बीच सत्ता के लिए एक हुए वीरभद्र के पुराने सहयोगी दिग्गज मेजर विजय सिंह मनकोटिया की हार से कांगड़ा को सियासी नुकसान झेलना पड़ेगा। कांग्रेस में मंत्री पद के दावेदार मेजर मनकोटिया 22364 वोट हासिल कर मौजूदा विधायक एवं मंत्री सरवीण चौधरी से 3123 मतों से हार गए। बहरहाल, सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के कथित गलत टिकट आवंटन की चूक का कांग्रेस ने कांगड़ा में भरपूर फायदा उठाया। कई सीटों पर भाजपा के बागियों ने ही सरकार की लुटिया डुबोई। जबकि भाजपा टिकट के दो प्रबल दावेदार कांगड़ा से पवन काजल और इंदौरा से मनोहर धीमान जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। भाजपा ने इन्हें अगर टिकट दी होती तो दो भाजपा की झोली में दो और सीटें होतीं।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD