Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

कड़ी सुरक्षा में मतगणना

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 20 Dec 2012

आज सुबह ऊना के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और अंब के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हुई। ऊना में ऊना सदर, हरोली और कुटलैहड़ सीटों की गिनती शुरू हुई जबकि अंब में चिंतपूर्णी व गगरेट की काऊंटिंग हुई। ऊना सदर विधानसभा सीट में पहले दो राऊंड पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने जो बढ़त बनाई, वह आखिरी राऊंड तक बढ़ती गई और अंतत: सतपाल सत्ती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को 4746 मतों से हराया। कुटलैहड़ , गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा सीटों की मतगणना के दौरान कुछ राऊंड में कांग्रेस व कुछ में भाजपा ने बढ़त ली । चिंतपूर्णी विधानसभा सीट की मतगणना में सर्वाधिक उतार - चढ़ाव देखने को मिले। यहां शुरूआत में भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने बढ़त बनाई थी लेकिन अंत में कांग्रेस के कुलदीप कुमार ने पासा पलट दिया और रोमांचक मुकाबले में कुलदीप कुमार ने बलबीर सिंह को  438  मतों से शिकस्त दी।

पिछले चुनाव में मर्वाधिक वोटों से जीते थे राकेश कालिया

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में ऊना से भाजपा प्रत्याषी सतपाल सिंह सत्ती ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी कांग्रेस के श्री वीरेन्द्र गौतम को 11852 मतों के अन्तर से, हरोली (तब सन्तोखगढ़ )विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी भाजपा प्रत्याशी जगरूप सिंह को 6624 मतों से , चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राकेश कालिया ने भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र शर्मा को 16129 मतों से, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वीरेन्द्र कंवर ने कांग्रेस के रामनाथ शर्मा को 6943 मतों से और गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस के कुलदीप कुमार से 3071 मतों से जीत हासिल की थी।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD