Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

ऊना जिला में 3 सीटें कांग्रेस और 2 भाजपा ने जीतीं

चार प्रत्याशियों ने बनाई जीत की हैट्रिक, मुकेश अग्रिहोत्री जिला में सर्वाधिक मतों से जीते, चिंतपूर्णी में हुआ सबसे रोमांचक मुकाबला, पल-पल बदले समीकरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 20 Dec 2012

जिला ऊना की पांच विधानसभा सीटों में से तीन सीटें इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीतीं और दो सीटें भाजपा के हिस्से आईं। कांग्रेस के प्रत्याशी हरोली, चिंतपूर्णी और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जीते जबकि भाजपा ने ऊना व कुटलैहड़ में जीत दर्ज की। जिला में चार प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक लगाई जिनमें 2 कांग्रेस व 2 भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली में हैट्रिक लगाते हुए 5172 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार को शिकस्त दी। यहां कुल वैध 54730 मतों में से मुकेश अग्रिहोत्री को 28875 और रामकुमार को 23703 मत प्राप्त हुए। यहां बसपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को 1052, लोक जनशक्ति पार्टी के डा. लेखराज को 198 और तृणमूल कांग्रेस के संजीव फांडा को 902 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी ने सभी 13 राऊंड में बढ़त बनाए रखी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त 508 सर्विस वोटों में से 70 रद्द घोषित की गईं जबकि वैध 439 मतों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री को 241, भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार को 190, बसपा के मुकेश चौधरी को 6,लोक जनशक्ति पार्टी के डा. लेखराज और तृणमूल कांग्रेस के संजीव फांडा को 6- 6 मत प्राप्त हुए। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुशील कालिया को 4897 मतों से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक बनाई। राकेश कालिया इससे पूर्व लगातार दो बार चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे और चिंतपूर्णी सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने अनारक्षित हुई गगरेट विधानसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ा था। गगरेट के लिए कुल वैध 50938 मतों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कालिया को 23581 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुशील कालिया को 18684 मत प्राप्त हुए। यहां बसपा प्रत्याशी गुरबख्श राय ठाकुर को 997, हिलोपा के नरेन्द्र परमार को 789, तृणमूल कांग्रेस के शिवकुमार को 216, शिवसेना के विजय कुमार को 103, हिमाचल स्वाभिमान पार्टी के कृष्ण गोपाल को 323 और निर्दलीय प्रत्याशी रमण जसवाल को 5245 ,  रामकृष्ण संधु को 248  और लक्ष्मी जरियाल को 752  मत प्राप्त हुए। गगरेट  के लिए प्राप्त 487 सर्विस वोटों में से 322 वैध पाई गईं जबकि 165 रद्द घोषित की गईं।  चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कड़े मुकाबले के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी प्रत्याशी बलबीर सिंह को  438  मतों से हराया। यहां 48949 वैध मतों में से इंडियन नैशनल कांग्रेस के कुलदीप कुमार को 23720 और भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह को  23282 मत प्राप्त हुए। यहां हिलोपा के रामलोक को 662, बसपा के भगवान दास जस्सल को 543, शिवसेना के हरमेश चंद को 452 और तृणमूल कांग्रेस के बलवंत सिंह को 290 वोट हासिल हुए। चिंतपूर्णी के लिए प्राप्त 525 सर्विस वोट में से 89 वोट रद्द घोषित हुए और 436 वैध सर्विस मतों में से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह को 218, इंडियन नैशनल कांग्रेस के कुलदीप कुमार को 211, बसपा के भगवान दास को 2 , शिवसेना के हरमेश चंद को 1 और हिलोपा के रामलोक को 4 मत प्राप्त हुए। ऊना विधानसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को 4746 मतों से हराया। यहां कुल वैध 54048 मतों में से सतपाल सत्ती को 26835 और सतपाल सिंह रायजादा को 22089 मत प्राप्त हुए। यहां बसपा के कमल दत्त को 1313, सीपीआईएम के गुरनाम सिंह को 1377, तृणमूल कांग्रेस के ओपी रतन को 2177 और निर्दलीय राजकुमार को 257 वोट हासिल हुए। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त 495 सर्विस वोटों में से 426 वैध पाई गईं और 69 रद्द घोषित की गईं। वैध पोस्टल मतों में से  भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती को 310, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा को  102, बसपा के कमल दत्त को 1 और तृणमूल कांग्रेस के ओपी रतन को 10 मत प्राप्त हुए। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कंवर  ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामदास मलांगढ को 1744 मतों से हराया। यहां कुल 53327 वैध मतों में से वीरेन्द्र कंवर को 26351 और रामदास मलांगढ़ को 24607 मत प्राप्त हुए। यहां बसपा के रमेश चंद को 479, समाजवादी पार्टी  के ब्रहमदास को 233, तृणमूल कांग्रेस के महेन्द्र पाल को 440 , हिलोपा की सुनीता देवी को 518 और हिमाचल स्वाभिमान पार्टी के संदीप शर्मा को 699 वोट हासिल हुए। कुटलैहड़ के प्राप्त सभी 596 वैध सर्विस वोटरों में भाजपा के वीरेन्द्र कंवर को 323, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामदास मलांगढ को 272 और बसपा प्रत्याशी रमेश चंद को 2 मत प्राप्त हुए। 

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD