Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें होशियारपुर में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे भगवंत मान पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

 

संतों के आर्शीवाद बिना मनुष्य का जीवन अधुरा : राधिका मल्होत्रा

आनन्द गोविन्द धाम आश्रम ट्रस्ट सिद्व पीठ माता वैष्णों देवी मन्दिर में वार्षिक सत्संग महोत्सव में मुख्यातिथि व अन्य को सम्मानित करते आयोजक।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 21 May 2014

जी.टी.रोड बाबरपुर मण्डी स्थित आनन्द गोविन्द धाम आश्रम ट्रस्ट सिद्व पीठ माता वैष्णों देवी मन्दिर में वार्षिक सत्संग महोत्सव एंव विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। समारोह में करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की बहन राधिका मल्होत्रा व हरियाणा के पुलिस महानिदेशक लायक राम डबास पधारे। जबकि भाजपा नेता नेमी चंद जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष गजेन्द्र सलूजा, भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा, सावित्री पाण्डेय, भाजपा नेता कोलकाता, अत्तर चंद मित्तल, स.मंजीत सिंह, किरण खन्ना, डा.विजय खींची, शिवलाल सोढी, बिजेन्द्र सिंह, भाजपा नेता दिल्ली दिग्विजय दीक्षित, सविता तनेजा, मनमोहन मल्होत्रा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राधिका मल्होत्रा ने बोलते हुए कहा कि संतों के आर्शीवाद के बिना मनुष्य का जीवन अधुरा है, सत्संग व संतों का आर्शीवाद इंसान को अच्छे कार्यों की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा को आज यहां आना था लेकिन वह दिल्ली में बैठक होने के कारण नहीं आ सके, शीघ्र ही वह पानीपत आयेंगे और साध्वी जी का आर्शीवाद लेंगे। 

आश्रम की संचालिका श्री श्री 1008 महा मण्डलेश्वर साध्वी गोबिन्द भारती ने कहा कि सत्संग आनन्द बरसाता है इसलिए आनन्द प्राप्त करने के लिए सत्संग सुनना चाहिए। सत्संग के बिना मानव अधुरा है। साध्वी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और आश्रम निर्माण में सहयोग देने वालों का आभार जताया। आश्रम के पदाधिकारी संरक्षक संचालक स्वामी विष्णु प्रकाश गिरी जी महाराज, प्रधान यशपाल जुनेजा, महामंत्री अत्तर चंद मित्तल व प्रबंधक डा.रामनाथ मोगा ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं , शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आश्रम की ओर से सैकड़ों स्कूली बच्चों को बैग भी बांटे गये। इस अवसर पर मनोज जोगी, सुनील सोनी, देवेन्द्र दत्ता, हरीश मल्होत्रा, पवन अरोड़ा, अजय गोयल, दिनेश शर्मा नारा, मोना शर्मा व विरेन्द्र अनेजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्वामी विष्णु प्रकाश ने सभी का धन्यवाद किया। अतं में भण्डारे का आयोजन किया गया। 

 

Tags: dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD