Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 19 Dec 2012

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से करीबन सभी चैनलों से होगा। आयोग ने इस बाबत नेल्सन की सेवाएं ली हैं, जो 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के ताजा तरीन आंकड़े मतदाताओं व दर्शकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। मतगणना का कार्य  सुबह आठ बजे शुरू होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे। इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम से गणना की शुरुआत की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया है कि विधानसभा चुनावों पर करीबन 10 करोड़ रुपए का खर्च आया है। यही नहीं इस दौरान 3.25 करोड़ रुपए की शराब व नकदी बरामद की गई है। आयकर विभाग की मुस्तैदी से ही यह सब संभव हो पाया है। शिमला में प्रेस से मिलिए आयोजन के दौरान प्रेस क्लब ऑफ शिमला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव नतीजों के लिए पुख्ता व्यवस्था की जा चुकी हैं। गणना का कार्य निर्विरोध जारी रहे, लिहाजा आयोग ने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्ज लिमिटेड के इंजीनियर्ज को ईवीएम के सुचारू संचालन के लिए तैनात किया है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पीएल नेगी, नीरज शर्मा उपस्थित थे। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, महासचिव अरुणा अचल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नरेंद्र चौहान ने बताया कि पेड न्यूज की  104 शिकायतें आई हैं, जिसमें से 61 प्रत्याशियों ने स्वीकार किया है कि ये सही शिकायतें थीं। लिहाजा अब यह खर्च भी संबंधित प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि में जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सबसे ज्यादा शिकायतें कांग्रेस ने की हैं, इनकी संख्या 91 रही, जबकि भाजपा की तरफ से 27, सीपीएम ने चार, बसपा ने चार, हिलोपा ने दो शिकायतें भेजी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में शांतिप्रिय तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए सरकारी तंत्र, मीडिया व लोगों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि रिटर्निंग आफिसर हर राउंड की गणना की जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD