Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

वोटर की चुप्पी ने न केवल भाजपा, बल्कि कांग्रेस की भी नींद उड़ा रखी

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 19 Dec 2012

इस बार के चुनावों में वोटर की चुप्पी ने न केवल भाजपा, बल्कि कांग्रेस की भी नींद उड़ा रखी है। भले ही एग्जिट पोल ने दोनों ही दलों को कुछ राहत दी है। बावजूद इसके नतीजों के इंतजार में टकटकी लगाकर बैठे दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेता यह मान रहे हैं कि इस बार परिणाम अप्रत्याशित होंगे। कई दिग्गजों की भी महज अग्नि परीक्षा इसलिए होगी, क्योंकि वोटर कई जगहों पर बड़े बदलाव चाहता है। प्रदेश में इस बार के चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ जहां महंगाई एक मुद्दा बनी, वहीं केंद्रीय भ्रष्टाचार पर भी लोग दखलअंदाजी करते दिखे। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी भी एक कारक हो सकती है। भाजपा को भी भ्रष्टाचार व अंतर्विरोध के चलते अपने ही नेताओं व वर्करों की नाराजगी ने भी घेरे रखा। भले ही एकजुटता के दावे दोनों ही पार्टियां करती रहीं, मगर अंतर्विरोध के कारण जहां भीतरघात भी रंग दिखा सकता है, वहीं आम कार्यकर्ता की नाराजगी सत्ताधारी दल पर कुछ क्षेत्रों में भारी भी पड़ सकती है। हिलोपा का जन्म ही अंतर्विरोध के कारण हुआ। भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों को लेकर इसके नेता भाजपा पर प्रहार करते रहे। आम मतदाता में इसका कदापि अच्छा संकेत नहीं गया। भले ही कांग्रेस सदन से सड़क तक पिछले साढ़े चार वर्षों में भारी गर्जना नहीं कर सकी। बावजूद इसके भ्रष्टाचार के जो आरोप किसी भी नेता या दल पर लगते हैं। हिमाचल का वोटर उसे लेकर हमेशा संवेदनशील रवैया अपनाता है। इसकी मार किस कद्र रही, यह तो चुनाव नतीजे ही बताएंगे। इतना जरूर है कि कई नेता अब इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जो मुहिम भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर छेड़ी उसे भी प्रदेश के आम मतदाता ने ज्यादा पसंद नहीं किया। यही वजह रही कि अंतिम दिनों में भाजपा को इस मसले पर सुरक्षात्मक स्ट्रोक खेलने पड़े। हिमाचल के वोटर की मानसिक स्थिति पर गौर करे तो वह हर पांच साल बदलाव चाहता है। भाजपा के दावों के अनुरूप यह बदलाव इस बार नहीं होगा। इसकी सत्यता चुनाव नतीजे ही जाहिर करेंगे। प्रदेश में कर्मचारियों की संख्या पौने तीन लाख के करीब है। धूमल सरकार ने इस वर्ग को 600 करोड़ से भी ज्यादा के लाभ दिए। मगर कर्मचारियों का तर्क है कि यह लाभ उन्हें समय पर न देकर चुनावी सांझ पर देने का ऐलान किया गया। इसमें भी कर्मचारियों को विभाजित किया गया। लिहाजा दावे किए जा रहे हैं कि कर्मचारी 60:40 में दोनों दलों की तरफ बंट चुके हैं। बेरोजगारी भत्ते का जो ऐलान कांग्रेस व थर्ड फ्रंट ने किया, उसका भी जरूर असर दिख सकता है। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 9 लाख के करीब है। कई क्षेत्रों में कृषकों व बागबानों में भी योजनाओं व नीतियों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। उनका तर्क है कि योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंचा। यही नहीं प्रदेश में एक लाख दस हजार के करीब युवाओं ने पहली बार मतदान किया, जबकि 11 लाख कुल युवा मतदाताओं ने दलों के ऐलान को लेकर जरूर रुझान दिखाया है। मसलन बेरोजगारी भत्ता, स्वरोजगार व अन्य मदों पर वे प्रभावित दिखे हैं। कई युवाओं ने बदलाव के लिए भी पहले ही संकेत दिए हैं। इस बार के चुनावों में 4608359 मतदाता दर्ज थे, जिसमें से 73.5 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD