Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 15:03 IST

आज के समय में साफ और चमकदार त्वचा हर कोई चाहता है, लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इनमें ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स सबसे आम परेशानी हैं। ये छोटे-छोटे दाने अक्सर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास दिखाई देते हैं। इनकी वजह से चेहरा साफ दिखने के बजाय बेजान नजर आने लगता है।

कई लोग इन्हें हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके भी त्वचा की सफाई में मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका चावल से तैयार किया गया स्क्रब है, जो चेहरे पर जमा गंदगी को साफ करने में सहायक माना जाता है। त्वचा के रोमछिद्रों में जब प्राकृतिक तेल (सीबम), धूल-मिट्टी और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, तब ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या उत्पन्न होती है।

जब रोमछिद्र खुले होते हैं और यह जमा गंदगी हवा के संपर्क में आती है, तो ऑक्सीकरण के कारण इसका ऊपरी हिस्सा काला पड़ जाता है, जिसे 'ब्लैकहेड्स' कहते हैं। इसके विपरीत, जब यह गंदगी त्वचा के भीतर ही बंद रह जाती है, तो वह सफेद दाने के रूप में उभरती है, जिसे 'व्हाइटहेड्स' कहा जाता है। इसलिए इनसे बचने के लिए चेहरे की नियमित सफाई बहुत जरूरी होती है।

चावल को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसके दाने त्वचा पर जमा गंदगी को धीरे-धीरे हटाने में मदद करते हैं। जब चावल को हल्का दरदरा पीसा जाता है, तो उसके छोटे-छोटे कण चेहरे की ऊपरी परत पर जमी मृत त्वचा को साफ करने का काम करते हैं। इससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ और ताजा महसूस होती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा चावल लेकर उसे मिक्सर में हल्का पीस लें।

ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह पाउडर न बन जाए। इसके बाद इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं। दूध त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है और चेहरे पर जमी गंदगी की पकड़ ढीली करता है। फिर इसमें थोड़ा गुलाब जल मिला लें। गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए जाना जाता है। इन तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए कुछ मिनट तक मसाज करें। नाक के आसपास के हिस्से पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि ब्लैकहेड्स सबसे ज्यादा वहीं दिखाई देते हैं। चावल के छोटे कण त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं।

मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। स्क्रब करने के बाद त्वचा को नमी की जरूरत होती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा मुलायम बनी रहती है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD