Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

नंबर के जरिए बोलती है लिवर की सेहत, जानें क्या है एएलटी टेस्ट, क्यों है जरूरी

Health
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 12:57 IST

लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कार्य एक साथ करता है। इसे शरीर की 'केमिकल फैक्ट्री' भी कहा जाता है, क्योंकि यह लगातार शरीर को स्वस्थ रखने में काम करता रहता है। ऐसे में लिवर की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय लिवर स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एएलटी टेस्ट के बारे में जानकारी देता है।

लिवर न केवल भोजन को पचाने बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने और कई जरूरी प्रोटीन बनाने का काम करता है, इसलिए लीवर को स्वस्थ रखना पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का साफ संदेश है कि “चेतावनी वाले संकेतों का इंतजार न करें। अपना एएलटी के साथ अपनी सेहत जानें।

मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, खासकर वे लोग जो मोटापे से ग्रस्त हैं, डायबिटीज के मरीज हैं या ज्यादा शराब पीते हैं। मंत्रालय के अनुसार, लिवर एक खास नंबर एएलटी के जरिए अपनी स्थिति बताता है। लक्षण दिखने से बहुत पहले ही यह नंबर लिवर की समस्या का संकेत दे सकता है।

एएलटी का पूरा नाम एलेनाइन एमिनो ट्रांस्फरेज है। इसे एसजीपीटी भी कहा जाता है। यह लिवर में पाया जाने वाला एक एंजाइम है। जब लिवर में कोई समस्या होती है, जैसे फैट जमा होना, सूजन या कोई दबाव पड़ना, तो यह एंजाइम खून में बढ़ जाता है। सामान्य एएलटी लेवल आमतौर पर 7 से 56 यू/एल तक होता है। अगर यह स्तर बढ़ जाए तो यह लिवर स्ट्रेस या फैटी लीवर की शुरुआती चेतावनी हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, आजकल की व्यस्त और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से लिवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। मोटापा, ज्यादा शराब का सेवन, अनहेल्दी खान-पान और कम व्यायाम लिवर पर सबसे ज्यादा असर डालते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि लिवर की कई समस्याएं शुरुआत में कोई साफ लक्षण नहीं दिखातीं। जब लक्षण दिखते हैं, तब समस्या काफी बढ़ चुकी होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक साधारण ब्लड टेस्ट से एएलटी लेवल आसानी से पता चल जाता है। यह टेस्ट सस्ता, आसान और हर जगह उपलब्ध है। समय पर एएलटी लेवल जानकर व्यक्ति अपनी डाइट, व्यायाम और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर सकता है। इससे गंभीर बीमारियों जैसे फैटी लीवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस से पहले ही बचाव संभव हो जाता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD