Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए कविन्द्र गुप्ता

‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ नई पीढ़ी को संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम: राज्यपाल

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 16:30 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आज शिमला में आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान तथा राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। 

वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति, परम्पराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। 

उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार को बधाई दी तथा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की ज्ञान परम्परा, अध्यात्म, विज्ञान, दर्शन और मानव कल्याण की संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। 

हमारे वेद, उपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण तथा अन्य महान ग्रन्थ जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति का मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है, जो सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा को भी समान महत्त्व दिया जाना चाहिए। 

ज्ञान तभी सार्थक होता है, जब वह व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक, संवेदनशील मानव और राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा दे। राज्यपाल ने कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारम्भ किया गया ‘विचार क्रांति अभियान’ आज भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बना हुआ है।

व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की भी सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में तकनीकी दक्षता जितनी आवश्यक है, उतने ही आवश्यक चरित्र, अनुशासन, संवेदनशीलता और संस्कार भी हैं। 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नैतिकता, राष्ट्र भक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश के अनेक विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जो इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और विरासत को जानने एवं समझने के प्रति उत्सुक है। 

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना की, जो बच्चों में संस्कारों और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

यह लक्ष्य तभी प्राप्त होगा, जब देश की युवा शक्ति ज्ञान, कौशल, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से समृद्ध होगी। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपने जीवन में सत्य, सेवा, अनुशासन और सदाचार के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी संस्कृति पर गर्व करें, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील बनें। 

यही हमारे महान राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, गायत्री परिवार के राज्य संयोजक वी.के. भटनागर, उप संयोजक गिरिजानंद, गायत्री परिवार के सदस्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD