Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

यादों में गुलशन : जूस की दुकान से शुरू किया सफर, फिर ऐसे बने म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह

Music, Gulshan Kumar, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 13:54 IST

5 मई… ये सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है, बल्कि उस शख्सियत की बर्थ डेट है, जिसने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हम बात कर रहे हैं गुलशन कुमार की, जिनका नाम आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा है। 1956 में दिल्ली के एक साधारण पंजाबी अरोड़ा परिवार में जन्मे गुलशन कुमार ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो भारत के सबसे बड़े म्यूजिक ब्रांड टी-सीरीज के संस्थापक बनेंगे।

उनका शुरुआती जीवन बहुत ही साधारण था। उनके पिता दिल्ली के दरियागंज इलाके में फलों के जूस की दुकान चलाते थे। गुलशन कुमार भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाते थे, लेकिन उनके सपने उस छोटे से दुकान से कहीं बड़े थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जूस की दुकान का काम संभाला, लेकिन मन कहीं और था। उन्हें हमेशा कुछ अलग करने की चाह थी।

धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि संगीत लोगों की जिंदगी में एक बड़ा असर डालता है। बस यहीं से उनके जीवन की दिशा बदल गई। उन्होंने जूस की दुकान छोड़कर एक छोटा सा काम शुरू किया सस्ती कैसेट्स और गानों को रिकॉर्ड करके बेचने का। उस समय म्यूजिक इंडस्ट्री इतनी बड़ी नहीं थी और कैसेट्स आम लोगों के लिए महंगे होते थे।

गुलशन कुमार ने इस मौके को समझा और सस्ते दाम पर संगीत लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया। यहीं से शुरू हुई सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लिमिटेड (टी-सीरीज) की कहानी। शुरुआत आसान नहीं थी। संघर्ष बहुत था, लेकिन उनकी मेहनत और सोच साफ थी संगीत हर घर तक पहुंचना चाहिए। धीरे-धीरे उनकी कंपनी ने रफ्तार पकड़ी और लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगी।

गुलशन कुमार का असली टर्निंग पॉइंट आया 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से। इस फिल्म के गानों ने पूरे देश में धमाल मचा दिया। कैसेट्स की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ने लगी। रातों-रात टी-सीरीज एक बड़े म्यूजिक ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आई। इसी फिल्म ने कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल जैसे गायकों को भी स्टार बना दिया। गुलशन कुमार सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं थे, बल्कि वो नए टैलेंट को पहचानने वाले इंसान भी थे।

उन्होंने सोनू निगम जैसे कई गायकों को बड़ा मौका दिया और उनके करियर को नई दिशा दी। बहुत से लोग उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री का गॉडफादर भी कहते हैं, क्योंकि उन्होंने अनगिनत कलाकारों को मंच दिया। वह खुद भी कई भक्ति गीत गा चुके हैं। संगीत के अलावा गुलशन कुमार भक्ति और सेवा भाव के लिए भी जाने जाते थे। वे भगवान शिव और माता वैष्णो देवी के बहुत बड़े भक्त थे।

उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की, जो आज भी श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराता है। वे अक्सर मंदिरों में जाते थे और अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में लगाते थे। उनकी सादगी भी लोगों को बहुत प्रभावित करती थी। इतने बड़े बिजनेस के मालिक होने के बावजूद उनमें कोई घमंड नहीं था।

वे बहुत ही साधारण जीवन जीते थे और जरूरतमंदों की मदद करना उनका स्वभाव था। टी-सीरीज के जरिए उन्होंने न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री को बदला, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत को एक नई दिशा दी। लेकिन उनकी जिंदगी का सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। 12 अगस्त 1997 को उनकी हत्या हो गई, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया।

 

Tags: Music , Gulshan Kumar , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD