Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

जसवंत सिंह बाड़मेर से हारे

जसवंत सिंह
जसवंत सिंह

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जयपुर , 16 May 2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित नेता और राजस्थान की बाड़मेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जसवंत सिंह भाजपा उम्मीदवार कर्नल सोनाराम से चुनाव हार गए हैं। चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सोनाराम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को 87,000 वोटों से भी ज्यादा के अंतर से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार हरीश चौधरी तीसरे नम्बर पर रहे। सोनाराम को 4.87 लाख वोट मिले, जबकि जसवंत सिंह चार लाख वोट ही जुटा पाए। चौधरी को 2.20 लाख से कुछ अधिक वोट मिले। जसवंत सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और विजयी रहे थे। इस बार जसवंत सिंह बाड़मेर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने सोनाराम को यहां उम्मीदवार बनाया। इससे खफा होकर जसवंत सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यहां से पर्चा भरा और नाम वापस लेने से मना करने पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जसवंत सिंह बाड़मेर के जसोल गांव के रहने वाले हैं। भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में जसवंत सिंह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

 

Tags: jawant singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD