Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

इनेलो की कार्यकारिणी बैठक में गरजे अभय चौटाला

कहा- भाजपा-कांग्रेस मिलीभगत से चला रहे हैं भाई-भतीजावाद, जनता से किया विश्वासघात

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 29 Jul 2025

Last updated on: Jul 30, 2025, 14:58 IST

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आरकेएम पैलेस कैथल में आयोजित की गई। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस दोनों पर तीखे हमले बोले। 

उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रदेश में प्रशासन, न्याय व्यवस्था और सरकारी नियुक्तियों पर पूरी तरह से भाई-भतीजावाद हावी हो चुका है। अभय चौटाला ने खास तौर पर भाजपा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस नियुक्ति का विरोध इनेलो के साथ-साथ पूर्व आईएएस एसोसिएशन ने भी खुले तौर पर किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ता से जुड़े लोगों के परिवार के लोग ही न्यायिक प्रणाली में शामिल होंगे, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा?। इनेलो प्रमुख ने कहा कि भाजपा बार-बार भाई-भतीजावाद खत्म करने की बात करती है, लेकिन एएजी (एडिशनल एडवोकेट जनरल) की सूची सरकार ने जारी की है, उसमें अधिकांश लोग भाजपा नेताओं के रिश्तेदार, बेटे व सगे संबंधी हैं। 

यह दिखाता है कि भाजपा खुद उसी व्यवस्था को पोषित कर रही है जिसका वो विरोध करने का ढोंग करती है। अभय चौटाला ने विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिछले 11 सालों से भाजपा की मदद कर रहे हैं। भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने वाला असली व्यक्ति भूपेंद्र हुड्डा है।

सीएम डम्मी, सत्ता में बदलाव अब निश्चित

इनेलो नेता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी सीएम बताते हुए कहा कि अगर वे असली ताकत रखते हैं तो किसी भी बड़े अफसर का तबादला करके दिखाएं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूर्ण अभाव और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार की निंदा की।

भाई बहन को कौथली देने नहीं जा सका

चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने सीईटी परीक्षा के नाम पर आमजन, खासकर कांवड़ यात्रा व कौथली की पारंपरिक मान्यताओं से खिलवाड़ किया है। एक भाई अपनी बहन को कौथली देने नहीं जा सका क्योंकि सरकार ने सीईटी परीक्षा के चलते रास्ते बंद करवा दिए। यह आम जनता की भावनाओं का अपमान है।

25 सितंबर को रोहतक में इनेलो की ऐतिहासिक रैली का आह्वान

अभय चौटाला ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को जागरूक किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों को 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी, और यह रैली आने वाले सत्ता परिवर्तन की नींव रखेगी।

इनैलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो अब खुलकर भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ सडक़ों पर उतरने की तैयारी कर चुकी है। भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, जनभावनाओं का दमन और प्रशासनिक विफलताओं को इनेलो आने वाले चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी। 

25 सितंबर की रोहतक रैली इनेलो के लिए एक शक्ति प्रदर्शन का मंच होगी जो पार्टी के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD