Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को जींद से झंडी दिखाकर किया रवाना

नशे के खिलाफ लड़ाई को समाज के सभी वर्गों को मिलकर बनाना होगा सफल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जींद , 25 Apr 2025

Last updated on: Apr 26, 2025, 13:41 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ चल रही राज्य स्तरीय साइक्लोथॉन 2.0 को जींद से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को खाप पंचायतों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर सफल बनाना होगा। हमारा लक्ष्य नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा बनाना है। यह साइकिल यात्रा नशे से लड़ने, जागरूकता लाने और एकता के साथ समाज से नशे के खात्मा करने के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें हमारे सामाजिक ताने-बाने का प्राचीन काल से ही अभिन्न अंग रही हैं। हरियाणा में प्रदेश की गणधर्मी परम्परा, खाप और सर्वखाप पंचायतों के रूप में विद्यमान रही है। इतिहास साक्षी है कि हरियाणा की इस पंचायत परम्परा ने कई बार विदेशी शक्तियों से लोहा लिया। कई बड़े फैसले खापों ने लिए हैं। आज, हम नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, तब खापों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि खाप पंचायतें न केवल परंपरा की संरक्षक हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत भी हैं। 

खापों ने पहले भी समाज को संदेश दिया है कि जो नशे को बढ़ावा देगा, उसका सामाजिक बहिष्कार होगा और जो नशा छोड़ेगा, उसका स्वागत होगा। इस साइक्लोथॉन को खापों ने समर्थन दिया है और इनके सहयोग से निश्चित तौर पर हरियाणा नशा मुक्त होकर रहेगा।mउन्होंने कहा कि गत 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुई साइकिल रैली विभिन्न जिलों से होती हुई जींद पहुंच चुकी है। आज यह बरवाला के लिए रवाना होगी। बरवाला फतेहाबाद होते हुए 27 अप्रैल को सिरसा में इसका समापन होगा।

नशे के खिलाफ अभियान से कहीं न कहीं आतंकवाद पर भी लगेगी रोक

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा व मादक पदार्थों की तस्करी पूरे मानव समाज के लिए चुनौती बन चुके है। नशीले पदार्थों की तस्करी के काले कारोबार से जो धन मिलता है, वह संसार में आतंकवाद को बढावा दे रहा है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। उन्हें भी नशीले पदार्थों की तस्करी से ही पैसा मिलता है। नशे के खिलाफ अभियान से कहीं न कहीं आतंकवाद पर भी रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि यह साइक्लोथॉन सिर्फ एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक आंदोलन है, एक जन-जागरण का संकल्प है। आज हमारे युवा, हमारी खाप पंचायतें, बुजुर्ग और माताएं सभी एकजुट होकर 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' का संदेश दे रहे हैं, तो अवश्य ही समाज में बदलाव आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले ऐसी ही रैली वर्ष 2023 में पूरे प्रदेश में निकाली गई थी। साइक्लोथॉन 25 दिनों तक चली थी। उसमें 1 लाख 77 हजार 200 साइकिलिस्ट जुड़े और 5 लाख 25 हजार 800 अन्य लोगों ने भी भागीदारी की थी। उसकी सफलता को देखते हुए इस साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री की अपील, युवा अपने जीवन में नशे के लिए न कहने का साहस दिखाएं

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में नशे के लिए न कहने का साहस दिखाएं। अगर आप किसी को नशे की गिरफ्त में देखें, तो उससे दूरी बनाने के बजाय उसे सहयोग दें, उसे सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें। सामाजिक बदलाव की शुरुआत घर से होती है। हम सब मिलकर अपने-अपने घरों से शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हों, पंचायतें, नगर निगम और स्थानीय निकाय भी इस मुद्दे को प्राथमिकता दें और सबसे महत्वपूर्ण, हम खुद उदाहरण बनें।

उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर आपके साथ है। हम हर उस हाथ को थामेंगे जो नशे से बाहर निकलना चाहता है और हर उस जड़ को उखाड़ेंगे जो नशे को फैलाती है। श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर माता-पिता, शिक्षक, सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को सभी एकजुट होकर लड़ें। बच्चों से संवाद करें, उन्हें समझाएं, डराएं नहीं। उन्हें गले लगाएं, धिक्कारें नहीं। क्योंकि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, यह पूरे समाज के लिए चुनौती है।

नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। ड्रग्स की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एजेंसियों को सशक्त किया है। सीमावर्ती राज्यों और इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही।  लेकिन कानून से भी बड़ा है जन आंदोलन। यह साइकिल यात्रा उसी जन आंदोलन का हिस्सा है। जब लोग खुद जागरूक होते हैं, जब वे दूसरों को जागरूक करते हैं, तब बदलाव सुनिश्चित होता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आप भविष्य की नींव को मजबूत कर रहे हैं। आप अपने कदमों से नशे के खिलाफ अलख जगा रहे हैं। यह यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचेगी, बच्चों को, युवाओं को, किसानों को, महिलाओं को, हर वर्ग को संदेश देगी 'नशा मुक्त हरियाणा-हमारा सपना, हमारा संकल्प।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत', 'स्वस्थ भारत' और 'सशक्त भारत' का लक्ष्य रखा है। इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 'नशा मुक्त भारत' बहुत जरूरी है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री देवेंद्र अत्री सहित खाप पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Kumar Bedi , Dr Krishan Lal Middha , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD