Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवा वर्ग नशे का त्याग कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन को करें साकार - श्याम सिंह राणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ का संदेश लेकर जिला यमुनानगर में हुआ साइक्लोथॉन का आगमन, लोगों ने किया स्वागत

Shyam Singh Rana, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Drug Free Haryana, Say No To Drug, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Nasha Mukt Haryana Abhiyan, War Against Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 19 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 16:53 IST

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संदेश के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों को कवर करते हुए साइक्लोथॉन यात्रा आज पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला (यमुनानगर) से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने झंडी दिखाकर यमुनानगर के लिए रवाना किया।

साइक्लोथॉन आगमन पर जिलावासी जोश, उत्साह व उमंग से भरे नजर आए। साइक्लोथॉन यात्रा में लोटा और नमक नागरिकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने, प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने लोटे में नमक डालकर हरियाणा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है, जिसमें युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। मंत्री ने युवा शक्ति का आहवान किया कि वे नशे से दूर रहे और इस सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए हर घर से हर सदस्य को आगे आकर सरकार की सकारात्मक और सार्थक पहल में आहुति डालते हुए ड्रग फ्री हरियाणा बनाना होगा। नशा मानवता के लिए विनाशकारी है, जिसे हमें पूरी तरह से नकारना चाहिए। 

हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित यह ड्रग फ्री हरियाणा यात्रा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन है, जिसमें पूरे हरियाणा के लोग नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और नशामुक्त हरियाणा बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD