Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी ने मिलकर करने होंगे प्रयास- महिपाल ढांडा

साइक्लोथॉन यात्रा ड्रग फ्री हरियाणा में निभा रही है महत्त्वपूर्ण भूमिका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 14:53 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में ड्रग फ्री हरियाणा को लेकर निकाली जा रही साइक्लोथॉन-2.0 का पानीपत जिला सचिवालय परिसर में पहुंचने पर प्रशासन की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने साइक्लोथॉन यात्रा के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इससे पूर्व उन्होंने 84 गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र व ट्रॉफी प्रदान करके ड्रग फ्री कार्य में अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर ओलंपियन पहलवान सीमा बिसला और कॉमनवेल्थ गेम की ब्रांज मेडल विजेता पूजा गहलावत को ट्राफी देकर सम्मानित किया और परिसर में मौजूद सभी आयोजकों, खिलाड़ियों, व कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई।

शिक्षा श्री महीपाल ढांडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। साइक्लोथॉन यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है वहां-वहां नशे को दूर करने का संदेश दे रही है। जिला प्रशासन भी नशे पर लगाम कसने को लेकर मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

इस कार्य में लगातार सफलता हासिल हो रही है। कानून के माध्यम से भी नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का जाल को तोड़ने के लिए सरकार लड़ाई लड़ रही है। नशे जैसी बीमारी को मिटाने के लिए समाज की भूमिका अहम रहती है।

 शिक्षा मंत्री ने नशे के खिलाफ जारी इस मुहिम में आह्वान किया कि युवा इस मुहिम का हिस्सा बनें व इस समस्या को बाहर निकालने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस नशे जैसे बुराई को समाप्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है। 

इस मुहिम से लाखों जिंदगियां बचेगी। लोग प्रेरणा लेकर नशे को तिलांजली देंगे। यह यात्रा खास तौर पर युवाओं में उनके जीवन में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर  उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और पानीपत एसडीएम ब्रहमप्रकाश मौजूद रहे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD