समस्याओं को लेकर डी सी करनाल के नाम सोंपा ज्ञापन
नगर की समस्याओं को लेकर संस्थाओं की चेतावनी,
Web Admin
5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)
घरौण्डा , 05 May 2014
नगर की समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी के सदस्यों व सामाजक संस्थाओं ने डी सी करनाल के नाम एक ज्ञापन स्थानिय तहसीलदार को सोंपा। जिसमे मांग की गई की जी टी रोड के दोनो तरफ फोर ले टूटी पडी है। जिस पर गड्डे बने है वाहनो को इनके कारण काफी परेशानी का सामना करना पडता है।इसे जल्द बनाया जाए। फलाई ओवर के दोनो किनारो पर साईन बोर्ड लगाए जाए ताकी गल्ती से घरौण्डा मे आने वाले यात्री पुल पर न चढ सके। बस अड्डे पर लाईटो की समुचित व्यवस्था करवाई जाए। नगर मे बने चार अण्डर पासों की खस्ता हालत को ठीक करवाया जाए। व इनहे पक्का किया जाए। जेपी ने बताया कि अगर 30 मई तक इन समस्याओं पर कार्यवाही शुरू न हुई तो नगर की जनता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगी। इस मौके पर आप के जे पी शेखपुरा,समाज कल्याण क्लब के सदस्य,भाविप के महासचिव धीरज भाटिया,राजबीर शर्मा ,अम़त पाल,तालिम,प्रशांत,रामसिह व अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।