Sunday, 16 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद अनुराग ठाकुर में काम करवाने की क्षमता नहीं : सुखविंदर सिंह सुक्खू

मैंने विधायक न रहते हुए भी जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज लाया, भाजपा सांसद झूठ का ढोल पीट रहे

 Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नादौन , 22 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहा है, लेकिन क्या मिला, कुछ नहीं। अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री होते हुए भी मजबूत नहीं हैं, वह काम नहीं करवा पाते हैं। उनमें काम करवाने की क्षमता नहीं है। इसलिए सतपाल रायजादा को वोट देकर जिताने का काम करें। 

मैंने विधायक न रहते हुए भी जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज लाया। जिसे लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार आपने विधायक को वोट डाला था, इस बार मुख्यमंत्री के नाम पर रायजादा को वोट दें। रायजादा को जिताकर संसद भेजें, हम मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। 

मुख्यमंत्री नादौन विधानसभा क्षेत्र के दंगड़ी में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिये वोट की अपील करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नादौन मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैंने जीवन में कई उत्तर-चढ़ाव देखे, लेकिन नादौन की जनता मेरे साथ खड़ी रही। मुख्यमंत्री बनने के बाद काम का काफी दबाव था, पूर्व सरकार प्रदेश को कंगाल कर गई थी। 

सबसे पहले आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ा। दिन-रात काम कर नई योजनाएं बनाईं। उसके बाद प्राकृतिक आपदा की चुनौती आ गई। जनता के सहयोग से उससे निपटा। लोगों को बसाया और फिर से काम में जुट गया। इसके बाद राजनीतिक चुनौती आ गई।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की जेब में सीधा पैसा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। 

योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी कई अड़चनें आती हैं। उन्हें दूर कर योजनाओं को लागू कर दिया है, जल्दी सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। हम महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। 1500 रुपये मासिक पेंशन की योजना शुरू हो चुकी है, सभी पात्र महिलाएं जल्द फार्म जमा कर दें। सरकार ने विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त पढ़ाने की योजना लाई है। विधवाओं को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये देंगे। इसके लिए सालाना आय सीमा भी बढाकर ढाई लाख रुपये कर दी है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहले बच्चों का फौज में जाने के लिए क्रेज होता था। लेकिन अग्निवीर योजना लागू होने के बाद अब युवा सड़कों पर नहीं दिख रहे। युवाओं में सेना के प्रति उत्साह कम हो गया है। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाएं, इसे 3 मार्च 2014 को मैंने मंजूर कराया था। मेडिकल कॉलेज बनने से दंगड़ी तक मकान किराये पर चढ़ेंगे। 

लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नादौन में 50 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बना रहे हैं। उससे युवा लाभान्वित होंगे। इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, दंगड़ी पंचायत की प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान नसीब सिंह, उपप्रधान प्रकाश ठाकुर, कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक मोती जोशी, नादौन नगर पंचायत के अध्यक्ष शम्मी सोनी, नौहंगी पंचायत के पूर्व प्रधान प्रधान हंसराज स्याल, चौधरी धर्मपाल, उर्मिला ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष संधू, कमल कम्मी इत्यादि मौजूद रहे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD