Sunday, 16 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

खनन माफिया ने शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचने के मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता , 22 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को पिछली भाजपा सरकार में लूटा गया। बड़े-बड़े माफिया तैयार हो गए, शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर पूरी खनिज संपदा डकार ली। ऐसे बहुत दानवीर बनते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार कर कमाई करने में लगे हुए हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस कर ही सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया। 

हमें नहीं मालूम था कि भाजपा कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रच रही है और मुख्य सूत्रधार जयराम ठाकुर हैं। भाजपा के पास छह कांग्रेस विधायक व तीन निर्दलीय बिक गए। इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस ब्रेकफास्ट में हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक है, बड़सर के विधायक यह कहकर गए कि पहला वोट डालना है और सब पर नजर रखूंगा। 

लेकिन, वह पहले ही बिक चुके थे, उनका नाम अब इंद्रदत्त बिके हो गया है। पार्टी में विरोध होता है, हमारा भी था, मगर कभी बिके नहीं। पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने ये बातें बिलासपुर, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बद्धाघाट, भराड़ी और झंडूता विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं में कहीं। 

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की सत्ता संभाली तब एक सप्ताह का खर्च चलाने के लिए भी खजाने में पैसे नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि अगले महीने की तनख्वाह कर्मचारियों को नहीं दे पाएंगे। मैंने कहा कि वेतन भी मिलेगा और सरकार भी चलेगी, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून को एक भी बिकाऊ पूर्व विधायक नहीं जीतेगा। उनके बुरे हाल होंगे, जनता ने उन्हें घर बिठाने का मन बना लिया है। भाजपा का कोई भी ईमानदार कार्यकर्ता बिके विधायकों को वोट नहीं डालेगा, क्योंकि वे भाजपा के लिए जरूरी नहीं, मजबूरी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मजबूरी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। 

जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि 4 जून को दो सरकारें बनेंगी, एक हिमाचल में और दूसरी दिल्ली में, मगर नेता प्रतिपक्ष के मैथ में कम नंबर आते होंगे। उन्हें नहीं मालूम कि दोनों ही जगह भाजपा की सरकारें नहीं बनेंगी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तभी अपने दो विधायकों को मंडी व शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यायालय में फंसी भर्तियों को कानूनी पचड़े से निकालने के बाद नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 40000 हजार पद खाली हैं। हमारी सरकार ने एक साल में 22 हजार भर्तियां निकाली हैं। हिमाचल की पूर्व डबल इंजन की सरकार ने सरकारी खजाने को खाली करने के साथ ही 5 साल में केवल 20 हजार भर्तियां कीं। 

हमारी सरकार केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करती। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन 2026 में देना ताकि 2027 के चुनाव में लाभ मिल सके। लेकिन मैंने पहली ही कैबिनेट में ओपीएस दी। अब सरकार अन्य बोर्ड-निगमों में भी पेंशन देने पर विचार करेगी।  ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि महिलाओं की अप्रैल व मई महीने की 1500-1500 रुपये पेंशन 1 जून तक नहीं मिलनी चाहिए। 

बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने भी नारे लगाते हुए पेंशन का विरोध किया। भाजपा यह पेंशन नहीं रोक सकती, हम जून में तीन महीने की पेंशन एक साथ देंगे। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग में अपील की है कि महिलाओं को अप्रैल व मई महीने की पेंशन देने की इजाजत दी जाए। 

मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई है, उसे भी भाजपा चुनाव आयोग से रुकवा रही है। हम बढ़ी हुई दिहाड़ी भी एरियर सहित देंगे। विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई का खर्च 27 साल की उम्र तक सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील 1 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा पूर्व सैनिक के बेटे हैं। 

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अग्निवीर योजना को बंद कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस पहले ही ओस योजना को बंद करने का वादा कर चुकी है। सतपाल मिलनसार हैं, आपके साथ घुलमिलकर रहेंगे। आपके काम करवाएंगे, अनुराग ठाकुर की तरह सेलिब्रिटी बनकर नहीं रहने वाले। यह चुनाव जनता का है, कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनता कांग्रेस की लड़ाई लड़ रही है। 4 जून को जनता के आशीर्वाद से 4 लोकसभा व 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल, लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलकराज, बीरू राम किशोर, बाबू राम गौतम, जिलाध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, एपीएमसी चेयरमैन सतपाल, कमल राव, केडी लखनपाल, रवि ठाकुर, राकेश ठाकुर, इत्यादि मौजूद रहे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD