Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहर में अपने आवास से शुरु की मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने की शुरुआत

सिटी ब्यूटीफुल में पांच हजार से ज्यादा लोग स्वेच्छा से लगा रहे हैं मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट- जितेंद्र पाल मल्होत्रा

Jatinder Pal Malhotra, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2024

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने मैं हू्ं मोदी परिवार की नेम प्लेट अपने घर में लगाकर इस मुहिम की शुरुआत आज सिटी ब्यूटीफुल में की। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का समर्थन करने वाले नागरिकों की घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर इस तरह की नेम प्लेटें दिखाई देंगी।

मल्होत्रा के मुताबिक मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने वाले यह स्वेच्छा से लगाएंगे,ना कि किसी के दबाव में।इस तरह की पांच हजार से ज्यादा नेम प्लेट लगाने वालों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भाजपा के प्रति एकतरफा माहौल है। लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का संयुक्त उम्मीदवार इस चुनाव में चारों खाने चित होने वाला है। भाजपा को यह सफलता उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के हित में बनाई गई योजनाओं के कारण मिल रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं।

इसी के साथ छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियां भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों की समस्या को समझा और आयुष्मान से स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा चक्र प्रदान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल उठाता रहा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में 370 और राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती है,लेकिन अपने वायदों पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष को इस चुनाव में बोलने लायक नहीं छोड़ा।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD