Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

मन को राग व द्वेष रहित करने को वैराग्य कहा जाता है : प.राधे-राधे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 01 May 2014

श्री गुरू कृपा सेवा समिति द्वारा माडल टाऊन स्थित अपना पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ पर विराजमान भागवत रसिक प.राधे-राधे जी महाराज ने आज कथा के चौथे दिन प्रवचन करते हुए कहा कि संसार में लोग वैराग्य के स्वरूप को लोग दूसरे तरीके से देखते हैं। जान बूझ कर वैराग्य को संसारिक लोग संसारिक विचार के अनुसार संसार गति विधि से दूर कहीं जंगल में किसी कुटिया में एंकात में बैठकर प्रभु स्मरण से जोड़ते हैं। जबकि शास्त्रों में वैराग्य का अर्थ परिवार, संसार त्यागने से नहीं बल्कि संसार से वैराग्य करने में मन को राग, द्वेष रहित करना है। राधे-राधे जी कहा कि राग का अर्थ मन का लगाव, वह मन कर लगाव प्यार से हो या खार से हो, अर्थात अनुकूल भाव या प्रतिकूल भाव किसी भी भाव से मन की आशक्ति, आशक्ति ही कहलायेगी। 

उन्होंने कहा कि जब आप किसी का चिन्तन करते हैं तो सदा सर्वत उसी के मन में व्यस्त रहते हैं कि यह कब मिलेगा और कैसे मिलेगा। हमारा हद्य बहुत छोटा है यहां केवल एक ही चीज रह सकती है , परमात्मा का चिन्तन या संसार का मिलन। कथा से पूर्व प्रा:काल की वेला में अनिल बंसल, पवन गौस्वामी व दीपक विज ने व्यास पूजन कराया। वृद्वावंन से पधारे विद्वान ब्राह्मणों ने वेदों मंत्रोचारण के साथ श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ किया। इस अवसर पर श्री अवध धाम मन्दिर के संस्थापक एवं ज्योतिषाचार्य प.दाऊ जी महाराज ने भी विशेष रूप से श्रद्वालुओं व अतिथियों को अपना आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निगम पार्षद लोकेश नांगरू मौजूद रहे। अतिथि का यहां पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल तायल, पंकज बंसल, सुनील परूथी, रघबीर सिंह टोनी, मनदीप, अनिल शर्मा, कृष्ण गर्ग, तिलक राज मिगलानी, ओम प्रकाश विरमानी, यशपाल शर्मा, डी.वी.गोयल, वेद परासर, तगदीश गुप्ता, प्रमोद बंसल, चिमन लाल, सतीश बंसल, कुलदीप, हरलेश सिंह व स्वर्णलता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags: dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD