Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया

नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Oct 2023

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें। विधायक केवल पठानिया ने सोमवार को नड्डी में नड्डी सनसेट प्वाइंट से गांव दियाल तक संपर्क मार्ग तथा इंद्रप्रस्थ होटल तोतारानी से गुजरेहड़ा के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि नड्डी सनसेट से दियाल गांव में सड़क की सुविधा मिलने से नड्डी, भतल्ला जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट भी विकसित किए जाएंगे इस के लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर विकास की सौंगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ की पानी की स्कीम बना कर चाँदमारी ’कजलोट की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। आर्युवेदिक डिस्पेंसरी के लिए भवन निर्मित किया जाएगा इसके साथ ही ’बाल्मीकि समुदाय के लोगो को आने जाने के लिए जो समस्या आ रही है उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ’लैंड स्लाइडिंग को रोकने के लिए डंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने ’गुजरेडा गाँव के घरों को बचाने के लिए निरीक्षण करवाया जाएगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

पंचायत कजलोट के चाँदमारी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने चाँदमारी की जनता के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके जयंती मनाई गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस अवसर लोकनिर्माण विभाग अधिशासी अभियंता जगतार ठाकुर,खण्ड विकास अधिकारी ओम पाल ,जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा,बिजली विभाग अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर, कांग्रेस नेता मनोज ठाकुर,अजीत नेहरिया पूर्व प्रधान,प्रधान भतल्ला पंचायत ओम राज,देश राज कांग्रेस नेता,लाल मन पूर्व प्रधान,अंजू देवी महिला मंडल प्रधान, उप प्रधान कजलोट सुभाष चंद, धनेश्वरी पूर्व प्रधान महिला मंडल प्रधान,रमन कुमार,जय कर्ण,संजय कुमार,प्रेम चंद पूर्व पंचायत समिति,रवि कुमार युवा काँग्रेस,महिंदर सिंह गद्दी हिमालयन यूनियन के अध्यक्ष, मुखिया नरंजन सिंह राणा,मुखिया,सुभाष चंद उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD