Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर

मैंने गांव-गांव जाकर धरातल पर देखा है, आपदा प्रभावितों को कोई राहत नहीं मिली है

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Oct 2023

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए गए रास्ते पर आज पूरी दुनिया चल रही है। मानवता की भलाई के  शांति और अहिंसा से बेहतर कोई रास्ता है ही नहीं। स्व० लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रबोध से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। उन्होंने दिखाया कि सीमित संसाधनों में भी देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उनका ऐसा व्यक्तित्व ऐसा था कि उनके एक आह्वाहन देश के लोगों ने एक वक़्त का भोजन छोड़ दिया था। वह जिए भी देश के लिए और मरे भी देश के लिए। ऐसी महान विभूतियों का देश ऋणी है।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र से मिल रही मदद के मामले में राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की लगातार  मदद कर रही है। हज़ारों करोड़ रुपए अलग-अलग मदों में राज्य सरकार को मिल चुके हैं। आवास से लेकर सड़क और नेशनल हाई वे के लिए अलग से राशि जारी की जा चुकी है लेकिन राज्य सरकार ने ‘कुछ नहीं दिया, कुछ नहीं दिया’ की रट लगाई हुई है।  उन्होंने कहा कि अभी भी केंद्र की टीमें नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए हिमाचल  विभिन्न जगहों का सर्वे कर रही हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस तरह की बातें और भी हास्यास्पद हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने आपदा प्रभावित बहुत जगहों का दौरा किया और अभी भी कर रहा हूं।

आपदा आने के समय जिस तरह से लोगों को सरकार से कोई मदद नहीं मिल पाई थी। उसी तरह दो महीनें बीतने के बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई हैं। धरातल की स्थितियां सरकारी दावों के बिलकुल विपरीत हैं। कई ऐसी जगहें भी हैं जहां आपदा के बाद से कोई अधिकारी पहुंचा ही नहीं है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के नुक़सान का सही आंकलन और सही राहत कैसे मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की इस शिकायतों पर भी सरकार को ध्यान देना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति सजग है और अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता को आम जनमानस के जीवन का मिशन बनाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।  

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD