Sunday, 03 December 2023

 

 

खास खबरें तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान जीएसटी से आमदनी 16.61 प्रतिशत बढ़ी पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आर्मी लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं इंटक के महासचिव हुए आप में शामिल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह

 

राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर

राजपुरा में 138 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट , नीदरलैंड के राजदूत ने भगवंत सिंह मान के साथ की मुलाकात

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Sep 2023

राज्य में औद्योगिक विकास को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हॉलैंड आधारित कंपनी 138 करोड़ रुपए की लागत से कैटल फीड प्लांट स्थापित कर रही है, जिसका नींव पत्थर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार ( 1 अक्तूबर)  को रखेंगे।इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री की नीदरलैंड की राजदूत मैरीसा गेराड्ज़ के साथ हुई मीटिंग के दौरान लिया गया, जिन्होंने यहाँ मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। विचार-विमर्श के दौरान भगवंत सिंह मान ने पंजाब को निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान बताते हुए राजदूत को अवगत करवाया कि राज्य में उद्योगपतियों के कल्याण के लिए समर्पित सिंगल विंडो प्रणाली लागू करने वाली औद्योगिक समर्थकीय सरकार है। उन्होंने कहा कि पंजाब नए अवसरों की धरती है और विश्व भर की प्रमुख कंपनियाँ राज्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड के उद्यमियों को भी पंजाब में निवेश करके बहुत फ़ायदा होगा, जो देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेज़ी से उभर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में आपसी-भाईचारे, औद्योगिक शांति और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है, जो उद्योग के सर्वांगीण विकास, खुशहाली और तरक्की को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने हॉलैंड के राजदूत को कहा कि वह अपने उद्योगपतियों को पंजाब में अपनी कंपनियों के कारोबार को फैलाने के लिए शानदार बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधनों और बेहतरीन औद्योगिक और काम-काज सभ्याचार से भरपूर अनुकूल माहौल का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें।  

नीदरलैंड के उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नये विचारों और अनुसंधानों के लिए हमेशा तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के स्वरूप पंजाब तेज़ी से हर क्षेत्र में सफलता की नयी कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओद्यौगिकीकरण को बढ़ावा देने का मुख्य मंतव्य नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये रास्ते खोलकर राज्य में ब्रेन ड्रेन के रुझान को पलटना है।इस दौरान नीदरलैंड के राजदूत ने भगवंत सिंह मान को बताया कि हॉलैंड के अग्रणी उद्योगपति पहले ही राज्य में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजपुरा में 138 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखने का न्योता दिया। इस न्योते को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह प्लांट राज्य के औद्योगिक विकास को बहुत अधिक बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि रंगला पंजाब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD