Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ

अंगदान करने से बचाई जा सकती दूसरे इंसान की ज़िंदगी: डॉ. गांधी

Health, Senior Medical Officer, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 30 Sep 2023

ज़िला उपायुक्त डाॅ. सेनु दुग्गल के दिशा-निर्देश और सिविल सर्जन डॉ. सतीश गोयल, सहायक सिविल सर्जन डॉ. बबीता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के तहत फाजिल्का जिले में आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत ब्लाक खुईखेड़ा में सीनियर मैडिकल अफ़सर डॉ. विकास गांधी की देखरेख में विभिन्न गाँवों में अंगदान करने हेतु लोगों को जंगरूकता कैंप लगा कर उनको शपथ दिलाई जा रही है।

इस मोके एसएमओ डॉ. गांधी ने बताया कि किडनी, लिवर, दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली से लेकर अस्वस्थ खानपान के कारण वक्त से पहले लोगों के ये अंग खराब हो जाते हैं। 

इनकी जिंदगी बचाने के लिए कई बार दूसरे अंगों की जरूरत पड़ती है, मगर जागरुकता की कमी से समय पर ऑर्गन नहीं मिल पाता।इस लिए विभाग व सरकार की और से समय समय और अंगदान करने के लिए जागरूकता कैम्प लगाए जाते है। जिससे लोगों में इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी फैले और कोई भी इंसान अंग की कमी से जिंदगी ना खोए। 

डॉ. गांधी ने कहा कि किडनी डोनेशन किसी जिंदा व्यक्ति से लिया जा सकता है, लेकिन दिल, लिवर जैसे अंग को किसी मृत व्यक्ति से लिया जाता है, जिसने उसे डोनेट किया हो। जिंदा रहते हुए एक किडनी या लिवर का एक हिस्सा डोनेट किया जा सकता है। ऐसी डोनेशन अधिकतर परिवार या दोस्तों के बीच की जाती है।

ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि विभिन्न गाँवों में लगने वाले आयुष्मान भव अभियान जो 17 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाना है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को अधिक आरामदायक वातावरण में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि ऑर्गन डोनेटर बनने के लिए आपको अपने देश की कुछ चुनिंदा संस्थाओं में खुद को रजिस्टर करना होता है। उसमें बताना होता है कि आप कौन-सा अंग डोनेट करने जा रहे हैं। लेकिन फिर भी मृत होने के बाद कई बार वो ऑर्गन सही स्थिति में नहीं होता, जिसकी वजह से डोनेशन नहीं हो पाती। 

अधिकतर लोगों को लगता है कि उम्र निकलने पर ऑर्गन डोनेट नहीं किए जा सकते हैं। लेकिन यह पूरी प्रक्रिया आपके अंगों के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए बुजुर्ग लोग भी ऑर्गन डोनेट कर सकते हैं, बशर्ते उनके अंग सही हेल्थ में हों। 

इस मोके एसएमओ डॉ. विकास गांधी, डॉ. चरणपाल, बीईई सुशील कुमार, हेल्थ वर्कर जगदीश कुमार, सीएचओ मधु, एएनएम ममता रानी, आशा वर्कर परमजीत, सीमा, आँगनवाडी वीर दविंद्र, हरजीत कौर व अन्य ग्रामीण उपस्तिथ थे।

 

Tags: Health , Senior Medical Officer , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD