Monday, 04 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा

विपक्षी पार्टियां झूठ फैला रही है कि एसआईटी के पास कोई सबूत नहीं है - संघेड़ा

Jagtar Sanghera, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Sep 2023

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की  गिरफ्तारी पर कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब कांग्रेस वाले इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं। वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जगतार संघेड़ा ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पूरी सख्ती के साथ नशा माफिया पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है।

विपक्षी पार्टियों झूठ फैला रही है कि एसआईटी के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि सीट के पास सुखपाल खैरा के खिलाफ ड्रग्स मामले में कई नए सबूत मिले हैं। 

उसी सबूत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी नहीं किया था। अदालती कार्रवाई चल रही थी। 

इसका उदाहरण है कि अभी थोड़े दिनों पहले सुखपाल खैरा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, क्योंकि कोर्ट ने उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई हुई है। कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की वजह और उसका सारा डिटेल लेकर पेश होने को कहा लेकिन वह अभी तक कोर्ट को सौंप सके हैं। 

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सारी विपक्षी पार्टियों एक नशा तस्कर के पीछे खड़ी हो गई है। लेकिन इससे मुख्यमंत्री भगवंत मान डरने वाले नहीं हैं। ड्रग्स माफिया में शामिल कोई भी व्यक्ति हो, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, मान सरकार उसे बख्शेगी नहीं।

 

Tags: Jagtar Sanghera , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD