Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

 

एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग

मान सरकार की ड्रग्स माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, इसमें शामिल किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा - कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Sep 2023

कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी(आप) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई एसआईटी को जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिले हैं कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं। इसलिए एसआईटी की टीम ने उन्हें आगे की जांच-पड़ताल के लिए गिरफ्तार किया है।

वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए गंभीरतापूर्वक दिन-रात काम कर रही है। मान सरकार की ड्रग्स माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। ड्रग्स तस्करी में शामिल किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बख़्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदले के कारण नहीं हुई है। उनकी गिरफ्तारी एसआईटी जांच के दौरान उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर हुई है। अगर हमें राजनीतिक बदला लेना होता तो डेढ़ साल से पंजाब में हमारी सरकार है। पहले भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती थी।

कंग ने कहा कि 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने सुखपाल खैरा को राहत तो दिया था, लेकिन कोर्ट ने अपने आदेश में साफ लिखा था कि पंजाब पुलिस इस मामले की दोबारा जांच कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर ही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने इस मामले की दोबारा जांच शुरू की है।

कंग ने कहा कि 2015 में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान ड्रग्स मामले में जिस मनजीत सिंह और गुरदेव सिंह के खिलाफ बॉर्डर पार से ड्रग्स तस्करी के आरोप लगे थे, वह दोनों सुखपाल खैरा के बेहद करीबी है। इसीलिए ईडी ने उस समय सुखपाल खैरा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया था और वह इस मामले में वह जेल भी गए थे। 

कंग ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसके तार पाकिस्तान से लेकर यूके तक जुड़े हुए हैं। पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए कंग ने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां चाहती है कि पंजाब से नशा खत्म हो तो किसी भी पार्टी को सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी का विरोध नहीं करना चाहिए। 

अगर कोई पार्टी इसका विरोध करती है तो यही माना जाएगा कि वह ड्रग्स तस्करों का समर्थन करती है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD