Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

 

अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

64 सहायक इंजीनियरों की भर्ती गेट के आधार पर की गई

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2023

पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के नौजवानों को रोजग़ार मुहैया करवाने के साथ-साथ खाली पदों को भरकर सरकारी संस्थाओं की कार्यकुशलता में वृद्धि करने के किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत अप्रैल 2022 से अब तक पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) और पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल) द्वारा 4151 नयी भर्ती की गई हैं।  

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने यहाँ जारी प्रैस बयान में यह खुलासा करते हुए कहा कि पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अप्रैल 2022 से सितम्बर 2023 तक कुल 4087 योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि इस प्रयास को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 23 सितम्बर को करवाए गए समागम के दौरान 51 इलैक्ट्रिकल काडर और 13 सिविल काडर के सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।  

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सभी भर्ती पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के द्वारा की गई हैं। उन्होंने कहा कि नये भर्ती किये गए 64 सहायक इंजीनियरों की भर्ती ग्रैजुएट ऐप्टीट्यूड टैस्ट (गेट) के आधार पर की गई है, जोकि राष्ट्रीय स्तर पर पारदर्शी ढंग से करवाई जाती है। हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बिजली विभाग में भर्ती के विवरण देते हुए बताया कि पिछले डेढ़ साल के दौरान दी गईं कुल नौकरियों में से 2825 नौकरियाँ सीधी भर्ती के द्वारा और 578 नौकरियाँ तरस के आधार पर पी.एस.पी.सी.एल. में दी गईं, जबकि 748 नौकरियाँ पी.एस.टी.सी.एल द्वारा सीधी भर्ती के द्वारा दी गईं।  

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहाँ पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड अलग-अलग श्रेणियों के एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के घरों को रोशन कर रही है, वहीं पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड मानक ट्रांसमिशन मुहैया करवाने के साथ-साथ बिजली के ट्रांसमिशन के नुकसान को काबू करने और घटाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इन कॉरपोरेशनों द्वारा पारदर्शी ढंग से की गई भर्ती के स्वरूप बिजली विभाग की कार्यकुशलता में कई गुना वृद्धि हुई है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD