Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया

मेटी पंचायत में लगेगा हैंडपंप तथा खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर/ धर्मशाला , 27 Sep 2023

शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। बुधवार को शाहपुर की मेटी पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेटी पंचायत में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के लिए कूहल में पानी उपलब्ध करवा दिया गया है तथा अब किसानों को फसलों के लिए उचित मात्रा मंे पानी उपलब्ध होगा। 

उन्होंने कहा कि मेटी पंचायत में पेयजल की उचित व्यवस्था करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है ताकि लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है ताकि शाहपुर विस क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभर कर आगे बढ़

मेटी पंचायत में विकास कार्यों की घोषणाएं:

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मेटी पंचायत के वार्ड नंबर एक में हैंडपंप स्वीकृत करवाने, भगरेड़ में हैंडपंप को मोटर के साथ जोड़ने, मेटी पंचायत के भगरेड में महिला मंडल के लिए रसोई घर बनाने तथा मेटी खेल मैदान के सौंदर्यीकरण तथा बांउड्री लगाने, गज खड्ड के रास्ते में एक डंगा लगाने, स्वास्थ्य सब सेंटर मेटी के लिए भवन निर्मित करने की घोषणा की गई।

ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर प्रधान सजल बेगम,मेहर दीन, एसडीएम धर्मश मल्होत्रा, डीएफओ दिनेश शर्मा,बीएमओ विक्रम कटोच, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित कटोच,खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट  सुभाष शर्मा ,देश राज अत्री ,लालमन,निर्मल सिंह,बलबीर चौधरी, सोनू ठाकुर,महिंदर सिंह,रविन्द्र पठानिया, अर्जुन सिंह,सुधीर धीमान,मुख्तयार सिंह उप प्रधान,अनेक सिंह उप प्रधान, अंजू देवी ,सूशील कुमार उप प्रधान, राकेश वर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD