Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार बाहा एस.ए.ई इंडिया 2024 के वर्चुअल राउंड की चितकारा यूनिवर्सिटी में भव्य शुरुआत

 

राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत

एक दिवसीय कार्यशाला में दिए राजस्व न्यायालय संचालन के टिप्स

Himachal Admin, Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Sep 2023

मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से आज मंगलवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने और राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजिन किया गया। मंडलायुक्त काँगड़ा ए. शाइनामोल की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस के सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व उनके रीडर्स को राजस्व न्यायालयों के विधिपूर्ण संचालन हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित रहे।

यह जानकारी देते हुए मंडलायुक्त काँगड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का ध्येय राजस्व मामलों को त्वरित एवं विधिपूर्ण तरीके से निपटाना है जिससे कि जमीनी विवादों को समयबद्ध तरीके से सुलझाया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और जिला न्यायवादी ठाकुर भीष्म चंद और एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने राजस्व अधिकारियों को धारा 118, निशानदेही, भूमि विभाजन, अवैध कब्जों, इंतकाल इत्यादि मामलों को विधिपूर्ण तरीके से निपटाने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मामलों के निपटारे में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशाला जिला चम्बा व ऊना में भी आयोजित की जाएगी।

आम जनमानस की सुविधा को रखें ध्यान में: डीसी

इस दौरान उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने उपस्थित अधिकारियों को राजस्व कार्यों के दौरान पेश आने वाली व्यवहारिक समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राजस्व मामले आम जनमानस से जुड़े होने के कारण उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित करतें हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी को राजस्व सम्बन्धित मामलों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएं।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर सहायक आयुक्त मंडलायुक्त राम प्रसाद, विभिन्न उपमंडलों के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा उनके रीडर्स उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Admin , Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD