Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

 

ग्रीन फील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का मसला जल्द सुलझेगा : डॉ. एस.एस. आहलूवालिया

Dr. S.S. Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुराली , 26 Sep 2023

आई सिटी मोहाली चौक से कुराली तक बन रहे ग्रीन फील्ड हाईवे 205ए के संबंध में पडियाला गावं और आसपास के गांव वालों की और से पिछले कई दिन से लगाए गए धरने में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एस.एस.आहलूवालिया विशेष रूप से पहुंचे। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के किसान विंग के जिला अध्यक्ष जगदेव मालोआ, ट्रेड विंग मोहाली के जिला उपाध्यक्ष अमित जैन, ट्रेड विंग मोहाली के जिला सचिव अतुल शर्मा, आप नेता सन्नी बावा के इलावा धरना दे रहे किसान नेता अमरजीत सिंह, हरदेव सिंह, बलजीत सिंह, अजायब सिंह और अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

किसान नेता अमरजीत सिंह ने डॉ. एसएस आहलूवालिया के ध्यान में लाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आई सिटी मोहाली चौक से कुराली तक बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड हाईवे 205ए के कारण पडियाला और आसपास के गांवों के निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पडयाला गांव को कुराली हाईवे (कॉलेज रोड) से जोड़ने वाली सड़क को प्राधिकरण द्वारा बंद किया जा रहा है, जिसे पुल बनाकर खुला रखने की जरूरत है। 

इस सड़क के बंद होने से विद्यार्थियों को प्राइमरी स्कूल, इंग्लिश स्कूल और गर्ल्स कॉलेज जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि पडियाला से कालेवाल रोड कई गांवों सिंघपुरा, गोसला और चतामला को जाने का रास्ता है। इस सड़क के लिए राजमार्ग के नीचे कोई पुल या कट नहीं है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस रोड पर कई बड़े स्कूल भी हैं, जिनमें हजारों छात्र पढ़ते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि पुल की ऊंचाई के कारण किसानों को बगल की जमीन पर जाना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए हाईवे अथॉरिटी को हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राजमार्ग 205ए के निर्माण के कारण बरसाती पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके लिए पडियाला गांव के पास बरसाती पानी की क्रॉसिंग के लिए पुल बनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलूवालिया ने धरना दे रहे किसानों और स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पंजाबियों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। जो ग्रीन फील्ड हाईवे 205ए के निर्माण के कारण पडियाला और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए वह डिप्टी कमिश्नर मोहाली और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे और तुरंत समाधान निकालेंगे। 

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि मान सरकार उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्रवासियों की इस समस्या का समाधान कराकर उनके बीच वापस आएंगे।

 

Tags: Dr. S.S. Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD