Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

विवाह के झगड़े सम्बन्धी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Sep 2023

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज वुमन सैल लुधियाना में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) सुखदेव सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को अभिषेख शर्मा निवासी न्यू शिमलापुरी, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से सम्पर्क कर बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करता है और उसका अपनी पत्नी से विवाह सम्बन्धी झगड़ा चल रहा है और इसकी शिकायत ए.एस.आई सुखदेव सिंह के पास विचाराधीन है।शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई उससे पहले भी 7000 रुपए किश्तों में ले चुका है और उसके पारिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ मामला दर्ज करने की धमकी देकर उससे 50,000 रुपए और माँग रहा है। 

उसने आगे बताया कि उसके और उक्त ए.एस.आई. के बीच सौदा तय हुआ है, जिसके अनुसार उक्त ए.एस.आई. 14,000 रुपए रिश्वत के लिए राज़ी हो गया है, जिसमें से वह 4000 रुपए ख़ुद रखेगा और 10,000 रुपए महिला सैल लुधियाना के इंचार्ज को देगा।प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया गया।  

इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में एफ.आई.आर. नं 24 तारीख़ 25.9.23 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि मामले की आगे की जाँच जारी है और पड़ताल के दौरान महिला सैल के इंचार्ज की भूमिका की भी जाँच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD