Monday, 04 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

जवानों से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Sep 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे। उन्होंने समदोह के सैन्य शिविर, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की फारवर्ड पोस्ट लेपचा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। राज्यपाल का जनजातीय जिला किन्नौर का यह पहला दौरा है। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं।

राज्यपाल ने 13000 फीट की ऊंचाई पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस की फारवर्ड पोस्ट का दौरा भी किया और लेपचा पोस्ट भी गए। नियंत्रण रेखा पर बनी इस पोस्ट से तिब्बत के तीन गांव चुरुप, शकटोट और घुमुर नजर आते हैं। राज्यपाल को अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।राज्यपाल ने लेपचा में आई.टी.बी.पी. पोस्ट में जवानों के साथ संवाद किया और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सीमाओं की रक्षा और देश सेवा के लिए उनकी सराहना की। 

उन्होंने कहा कि आई.टी.बी.पी. के जवान सभी के लिए देश सेवा के प्रति प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक आई.टी.बी.पी. के जवानों के प्रति आदर भाव रखता है।राज्यपाल ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विभिन्न गांवों का दौरा भी किया।इससे पूर्व, समदोह हैलीपैड पहुँचने पर ब्रिगेड कमांडर, ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह तथा लाहुल-स्पीति तथा किन्नौर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. के कमांडेंट श्रीपाल ने बल की फ्रंटियर पोस्ट के बारे में अवगत करवाया।समदोह सैन्य शिविर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का उत्साह, जज्बा और देश के लिये समर्पण अदभुत है। हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेठ सेनाओं में शामिल है।

सैन्य शिविर के कमांडर ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह ने समदोह में राज्यपाल का स्वागत किया और शिविर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने सैन्य शिविर परिसर में देवदार का पौधा भी रोपित किया।इसके उपरांत सीमावर्ती गांव के लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। 

राज्यपाल ने कहा कि इस क्षेत्र में अधोसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा पेयजल योजनाएं व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है।इस अवसर पर लाहुल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, किन्नौर की उपायुक्त सुश्री तोरूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD