Monday, 04 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में मशरूम उत्पादकों को दिया आश्वासन

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2023

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज मशरूम उत्पादकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द हल निकाला जाएगा।यहाँ सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में बाग़बानी, उद्योग और वाणिज्य विभागों एवं पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों और मशरूम उत्पादकों के साथ बैठक के दौरान स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मशरूम उत्पादक राज्य की फ़सली विविधता मुहिम में अहम योगदान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस फ़सल की खपत ज़्यादा होने के कारण यह पेशा बहुत लाभप्रद भी है। मशरूम उत्पादकों ने मंत्री को बताया कि राज्य में करीब 200 छोटी और बड़ी ईकाइयों में मशरूम का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा कई किसान असंगठित रूप से भी मशरूम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह मशरूम की खेती करते हैं, इसलिए मशरूम ईकाइयों को कृषि पेशे में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि गर्मी की ॠतु के दौरान मशरूम का उत्पादन बहुत मुश्किल हो जाता है और बिजली सप्लाई समेत अन्य लागतें भी बढ़ जाती हैं।

बाग़बानी मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि मशरूम उत्पादक अपनी ईकाइयों में किसी वस्तु का निर्माण नहीं कर रहे, बल्कि केवल मशरूम की खेती करते हैं। इसलिए इस पेशे को पुन:प्रभाषित करने की ज़रूरत है। इसी तरह श्रम, फैक्ट्रीज़ और भार एवं नाप-तोल विभाग को भी स्थिति स्पष्ट की जाए ताकि मशरूम उत्पादकों को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने मशरूम उत्पादकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री ने मशरूम उत्पादकों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए श्रम, फैक्ट्रीज़ और भार एवं नाप-तोल विभागों के अधिकारियों की बैठक जल्द बुलाने के आदेश भी दिए। बैठक के दौरान डायरैक्टर उद्योग एवं वाणिज्य श्री पुनीत गोयल, डायरैक्टर बाग़बानी श्रीमति शैलिन्दर कौर, पी.एस.पी.सी.एल. के डिप्टी चीफ़ श्री दमनजीत सिंह तूर, बाग़बानी विकास अधिकारी श्रीमति अमनप्रीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD