Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में

 

“प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2023

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन स्थानीय सेक्टर 34 एग्जिबिशन ग्राउंड में आयोजित किया गया। समागम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखण्ड सहित दूर दूर के राज्यों से साधसंगत ने पहुंचकर सतगुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि जो निराकार को अपने जीवन में  प्राथमिकता बना लेते हैं उनका जीवन स्वयं  ही भक्तिमय बन जाता है। प्रभु परमात्मा का बोध हाने के बाद इंसान के जीवन में परिवर्तन आ जाता है और वे भक्तिमय हो जाता है।संतमति को अपनाकर परमात्मा को ही सर्वोपरि मानने वाले ही सरलता से अपना जीवन जी पाते हैं। 

प्रभु सिमरन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ही बुरे विचार की प्रबलता समाप्त हो जाती है। यह चयन करना है कि संतमति को अपनाकर ही मधुर वाणी का वास होगा, जिससे कड़वाहत समाप्त होगी। मन अगर मधुर होगा तो वाणी अपने आप मधुर होगी।उन्होंने कहा कि भक्तों ने हमेशा सीधा रास्ता तथा सही दिशा ही दिखाई है। किसी भी प्रकार के भ्रमों में नहीं डाला है।

सतगुरु माताजी ने कहा कि हर चलना, पहुंचना नही होता, यह मेला ग्राउंड में  चल रहे स्पिन व्हील झूले  से समझने की आवश्यकता है। क्योंकि वो झूला एक दायरे में गोल घूम रहा है। परंतु कहीं हमारा यही हाल तो नहीं है कि हम कर्म तो कर रहे हैं परंतु हमारी सोच हमें कहीं ओर तो नहीं ले जा रही है। हम भी दुनियावी कार्यों में इतने संलिप्त तो नहीं हो गए हैं कि भक्ति की प्राथमिकता को ही भूल गए है।

उन्होंने कहा कि हमारे मन के भाव किसी बात को कैसे ले रहे हैं, ये ध्यान देना अति आवश्यक है।  जो बुद्वि व चेतनता ब्रहमज्ञान से मिली है उसे अपनाते हुए अपना नजरिया सकारात्मक रखना है। जैसा बाबा हरदेव सिंह जी ने कहा कि ’ जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि’। केवल और केवल अच्छी बातों को ही ग्रहण करें, बुरी बातों को छोड़ दें। नकारात्मकता को छोड़ते हुए सकारात्मक विचारों को अपनाएं।

इसी प्रकार जीवन में हर दिन देखें कि परिस्थिति कुछ भी आ सकती है, परंतु जो इस निराकार प्रभु परमात्मा रूपी रोशनी को साथ लेकर चलते हैं तथा हर हाल में शुक्राना करते हैं तो हर परिस्थिति अडिगता व सरलता से निकल जाती है। ब्रहमज्ञान की रोशनी से प्यार, प्रीत, नम्रता और दिल विशाल जैसे गुणों से युक्त होने से मानवीय व दैवीय गुणों का वास होता है। इससे हमारे  नजरिए में सकारात्मकता आ जाती है।

श्री एच.एस. चावला, मेंबर इंचार्ज, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर  तथा चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर उनका पूरी साध संगत की ओर से अभिनंदन व आभार  किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर निगम सहित सभी विभागों का समागम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD