Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की नकद इनाम राशि के साथ प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2023

चीन के शहर हांगज़ू में आज 23 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 653 सदस्यीय खेल दल हिस्सा लेगा जिसमें 48 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इसके अलावा अगले महीने 22 से 28 अक्टूबर तक हांगझू में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में 10 पंजाबी एथलीट भाग लेंगे। पंजाब सरकार ने अपनी नयी खेल नीति को लागू करते हुये 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपए की नकद राशि दी गई है।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को शुभकामनाएँ देते हुये आशा अभिव्यक्ति कि आने वाले दो हफ्ते यह खिलाड़ी पूरी लगन के साथ खेलते हुए देश का नाम रौशन करेंगे। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नयी खेल नीति भी एशियाई खेलों से ज़मीनी स्तर पर लागू हो गई है और इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ी प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए।

पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरुआत की गई है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हौसला अफज़ायी के लिए नकद इनाम राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का विशेषतः धन्यवाद किया जिनके कारण पंजाब खेल की तैयारी के लिए नकद राशि देने वाला पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर क्रमवार एक करोड़ रुपए, 75 लाख और 50 लाख रुपए मिलेंगे।

खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के खिलाड़ियों के विवरण जारी करते हुये बताया कि हॉकी खेल में 10 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह, निशानेबाज़ी में 9 खिलाड़ी जोरावार सिंह संधू, ग़नीमत सेखों, अंगदवीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगूड़ा, परीनाज़ धालीवाल, राजेश्वरी कुमारी, सिफत कौर सम्रा, विजयवीर सिद्धू और अर्जुन सिंह चीमा, रोइंग में पाँच खिलाड़ी चरनजीत सिंह, जसविन्दर सिंह, कुलविन्दर सिंह, सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह, क्रिकेट में पाँच खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, कनिका अहूजा, अमनजोत कौर, अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह, बास्केटबाल में पाँच खिलाड़ी सहजप्रीत सिंह सेखों, प्रिंसपाल सिंह, मनमीत कौर, यशनीत कौर और अनमोलप्रीत कौर, अथलैटिकस में चार खिलाड़ी तेजिन्दर पाल सिंह तूर, हरमिलन बैंस, मंजू रानी, और अकशदीप सिंह, तीरअन्दाज़ी में तीन खिलाड़ी प्रनीत कौर, अवनीत कौर और सिमरनजीत कौर, तलवारबाजी में दो खिलाड़ी ईना अरोड़ा और अर्जुन, साईकलिंग में दो खिलाड़ी हरशवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह, बैडमिंटन में एक खिलाड़ी ध्रुव कपिला, जूडो में एक खिलाड़ी अवतार सिंह, कुश्ती में एक खिलाड़ी नरिन्दर चीमा शामिल हैं।

मीत हेयर ने आगे बताया कि पंजाब के 58 खिलाड़ियों में 10 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें पैरा पावर लिफ्टिंग में चार खिलाड़ी परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और सीमा रानी, पैरा एथलैटिकस में तीन खिलाड़ी मुहम्मद यासिर, मिथुन और जसप्रीत कौर सरां, पैरा बैडमिंटन में दो खिलाड़ी पलक कोहली और राज कुमार हैं और पैरा तायकवांडो में एक खिलाड़ी वीना अरोड़ा भारतीय खेल दल में पंजाब की नुमायंदगी कर रहे हैं।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD