Saturday, 02 December 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सरकारी रिकार्ड में अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर “पंजोखरा साहिब” होगा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की दस स्कूलों के 361 बच्चों को वितरित किए स्वेटर आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू किया रणजीत ऐवीन्यू गोली कांडः जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो गुर्गों सहित तीन व्यक्ति काबू; अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल, 2023 का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना : हरपाल सिंह चीमा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा मिशन 100 प्रतिशत लांच एड्स पीड़ित बच्चों के लिए बजट में आएगी नई योजना : सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय (01-12-23) हिमाचल ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2023 में जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार बाहा एस.ए.ई इंडिया 2024 के वर्चुअल राउंड की चितकारा यूनिवर्सिटी में भव्य शुरुआत

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान

लोगों के हित में पुलिस को वैज्ञानिक रूप से सक्षम बनाया जायेगा, पंजाब पुलिस में सीधे भर्ती हुए अब तक के सबसे बड़े 2999 कांस्टेबलों के ग्रुप की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Sep 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब पुलिस को मुल्क की प्रथम दर्जे की फोर्स बनाने के लिए इसकी कार्यकुशलता में विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस (ए. आई.) को शामिल किया जायेगा। यहाँ पंजाब पुलिस में सीधे भर्ती हुए सिपाहियों के अब तक के सबसे बड़े 2999 कांस्टेबलों के ग्रुप की पासिंग आउट परेड के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पहलकदमी राज्य में पुलिस प्रबंध में और सुधार लाने के लिए अहम साबित होगी।

उन्होंने कहा कि आरटीफिशल इंटेलिजेंस के प्रयोग के मामले में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से यह फ़ैसला लिया गया है, जिससे राज्य में अमन और कानूनी की स्थिति को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम पुलिस फोर्स को वैज्ञानिक ढंग से कुशल बनाने दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहदी राज्य होने के कारण कई ऐसी ताकतें हैं, जो कोई अपने बुरे मंसूबों से राज्य की शान्ति भंग करना चाहती हैं परन्तु पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी ताकतों की बुरी कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि राज्य को पेश चुनौतियों पर काबू पाने के लिए पंजाब पुलिस को जांच, विज्ञान और प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में आधुनिक ज़रूरतों के मुताबिक ढलने की ज़रूरत है।भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस अपनी उच्च पेशेवर वचनबद्धता के अंतर्गत लोगों की सेवा करने की अपनी गौरवमयी रिवायत को कायम रखेगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पुलिस को आधुनिक समय की साथी बनाने के लिये पंजाब राज्य गुग्गल जैसी अंतरराष्ट्रीयों कंपनियों के साथ हाथ मिलाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी व्यापक रणनीति पहले ही तैयार कर ली गई है और औपचारिक समझौते पर जल्दी दस्तख़त हो जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे कई अचानक आयी चुनौतियों का सामना करने के लिए पंजाब पुलिस की कुशलता में विस्तार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क हादसों में होती मौतों को रोकने और सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की यह विशेष फोर्स पंजाब में रोज़मर्रा के सड़क हादसों में जाती कीमती जानें बचाने के लिए अहम भूमिका निभाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स को गलत ड्राइविंग, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू करने और सड़क हादसों को रोकने का जिम्मा सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे थानों में तैनात पुलिस मुलाजिमों के काम का बोझ कम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पड़ाव में इस विशेष फोर्स में 1300 मुलाजिमों की भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि मूलभूत तौर पर इस फोर्स को अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों से लैस 144 वाहन दिए जाएंगे और यह फोर्स की गाड़ियों के कामकाज का घेरा 30 किलोमीटर तक का होगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन वाहनों में पूरी मैडीकल किट होगी जिससे ज़रूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्ति को एमरजैंसी इलाज दिया जा सके। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि इससे सालाना 2500 से अधिक कीमती जानें बचाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस मुलाजिमों की कमी पर काबू पाने के लिए अगले चार सालों तक पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब इंस्पेक्टर भर्ती करने का भी फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन 2100 पदों के लिए हरेक साल तकरीबन 2.50 लाख उम्मीदवारों के आवेदन देने की संभावना है। इन संभावित उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक योग्यता में सुधार का मौका देने के लिए भर्ती का फ़ैसला पहले ही कर लिया गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे नौजवानों की ऊर्जा को रचनात्मकता की तरफ़ लाने और उनको नशों के जाल से मुक्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस के खेल और तकनीकी कैडर में विस्तार करने के लिए जल्द बड़ी भर्ती मुहिम शुरू करेगी। इसके अंतर्गत टैक्निकल स्पोर्ट सर्विसज़ में 267 सब इंस्पेक्टर और 2340 कांस्टेबल, इन्वेस्टिगेशन काडर में 787 हवलदार और 362 कांस्टेबल, इंटेलिजेंस काडर में 794 कांस्टेबल भर्ती किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की समर्पण भावना से राज्य की सेवा करने की रिवायत रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से देश सेवा के लिए दिखाया जज़्बा बेमिसाल है। नये भर्ती हुए पुलिस मुलाजिमों को मुबारकबाद देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नव-नियुक्त उम्मीदवारों के लिए यादगारी पल है क्योंकि वह पंजाब पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने हैं।

उन्होंने नये मुलाजिमों को अपना फ़र्ज़ पूरे समर्पण, मेहनत और पेशेवर वचनबद्धता से पूरा करने के लिए कहा जिससे राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली यकीनी बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों को आम लोगों की दिक्कतें घटाने और उनको इंसाफ़ देने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।इससे पहले डी. जी. पी. गौरव यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य सखशियतों का यहाँ पहुँचने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया और शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD