Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा

आज तक की सबसे बड़ी होगी सम्मान दिवस रैली, पहुंचेंगे 5 लाख लोग: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 22 Sep 2023

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला 25 सितंबर को स्वर्गीय जननायक ताऊ देवी लाल के 110वें जन्मदिवस पर कैथल में होने वाली ‘सम्मान दिवस रैली’ के लिए रैली स्थल पर पहुंचे। सम्मान दिवस रैली का आयोजन कैथल में की नई अनाज मंडी में किया जाना है। 

रैली स्थल पर पहुंच कर इनेलो नेता ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने मुख्य मंच, लोगों के बैठने की जगह, पीने के पानी की सुविधा, अस्थाई शौचालय की सुविधा, रैली को कवर करने के लिए आने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए बैठने और गाडिय़ों के लिए बनाई गई पार्किंग जैसी जरूरी जगहों का निरीक्षण किया। इनेलो नेता रैली की बड़े स्तर पर हो रही तैयारियों से बेहद खुश और गदगद दिखाई दिए। उन्होंने रैली स्थल पर मौजूद लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

अभय चौटाला ने बताया कि सम्मान दिवस रैली में विभिन्न पार्टियों के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत करेंगे। रैली के प्रति पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब और पश्चिम यूपी के सभी वर्ग के लोगों में भारी जोश है और इस रैली में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों समेत 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश की आज तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक रैली होगी और उन्होंने 82 हलकों में जो ‘परिवर्तन पदयात्रा’ की है उसका बहुत बड़ा योगदान इस रैली में दिखाई देगा। पदयात्रा का ही असर है कि इस रैली में 5 लाख लोगों के आने की संभावना है और मौजूदा शैड को चारों तरफ से बढ़ा कर बड़ा किया गया है ताकि रैली में शामिल होने वाले लाखों लोगों के लिए बैठने की सुविधा मिल सके। 

इस रैली में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश की जनता बेहद त्रस्त है। सरकार की कुनीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई से बेहद परेशान हैं। 

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा बजाय जनता की आवाज उठाने और प्रदेश सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार को विधानसभा में उठाने के, ऐसे बयान देते हैं जिससे भाजपा को फायदा पहुंचता है। भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिला हुआ है और उनके प्रति नरम रुख अपनाए हुए है जिस कारण प्रदेश की जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता बिल्कुल खत्म हो चुकी है। 

आज प्रदेश में इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसको प्रदेश की जनता आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आने वाली सरकार निश्चित रूप से इंडियन नेशनल लोकदल की होगी। 

इस दौरान इनेलो नेता के साथ प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पार्टी ऑफिस सेक्रेटरी स. नछत्तर सिंह मल्हान और कैथल जिला के अध्यक्ष राजाराम मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD