Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला

मुख्यमंत्री ने परिसर को शिमला के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की बहुमूल्य निधि बताया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Sep 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं यहां ऐतिहासिक बैंटनी कैसल के हाल ही में जीर्णोद्धार किए गए परिसर का उद्घाटन किया और कहा कि यह परिसर हमारी संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि बैंटनी कैसल परिसर शिमला की समृद्ध विरासत का साक्षी है और ग्रीष्मकालीन राजधानी रही ‘श्यामला’ (शिमला) के समृद्ध इतिहास के दर्शन करवाता है। 

इस परिसर में तीन ऐतिहासिक भवन हैं और इसके जीर्णोद्धार पर 25 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। लगभग 20,000 वर्ग मीटर में फैला यह परिसर एंग्लो-गॉथिक वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगा।  

उन्होंने कहा कि बैंटनी कैसल परिसर में महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं, डॉ. यशवंत सिंह परमार और सत्यानंद स्टोक्स की विस्तृत जीवनियांे तथा शिमला शहर के व्यापक इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वालों के प्रति श्रद्धांजलि है। इसमें जनजातीय क्षेत्र स्पीति की समृद्ध संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया है जो क्षेत्र की अनूठी परंपराओं को प्रतिबिंबित करती हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैंटनी कैसल परिसर में शिमला के वैभवशाली इतिहास पर आधारित लेज़र लाईट एण्ड साउंड शो भी देखा जिसमें वॉलीवुड के महान अभिनेता अनुपम खेर ने आवाज़ दी है। प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता यह शो भावी पीढ़ियांे को प्रदेश के समृद्ध इतिहास से अवगत करवाएगा।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, विधायक, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD