Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं और शहरी बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2023

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, बेहतर नागरिक सेवाएं और शहरी बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इस दिशा में एक कदम आगे ले जाते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा विभाग के मुख्यालय और फील्ड के म्युंसिपल कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा समीक्षा मीटिंग करते हुये विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को दिशा-निर्देशों अनुसार नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्च करने के लिए कहा।  

मीटिंग को संबोधन करते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि राज्य के शहरों का योजनाबद्ध विकास करने के लिए ग़ैर कानूनी निर्माणों को रोका जाये और शहरी स्थानीय संस्थाओं में साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों से शहरी स्थानीय संस्थाओं के अमरूत स्कीम 2.00 के अधीन, स्वच्छ भारत मिशन, पंजाब शहरी सुधार वातावरण प्रोग्राम फेज़ 1, 2 और 3 के अधीन विकास कामों की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लेते हुये अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कामों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये।

बलकार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अधीन शहरी स्थानीय संस्थाओं को कूड़ा मुक्त बनाने सम्बन्धी, अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करने, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, पेडिंग बिलडिंग प्लान और प्लाटों को नियमित करने के लिए पेडिंग एनओसी आदि सम्बन्धी विभिन्न कामों/मुद्दों सम्बन्धी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने हलके के विधायकों से सम्बन्धित विकास कामों सम्बन्धी पूरी जानकारी सांझा की जाये जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि विकास कामों सम्बन्धी स्कीमों को समय पर लागू किया जाये और पैसे का सही इस्तेमाल किया जाये।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि राज्य को रंगला पंजाब बनाना है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी लगन के साथ और आपसी सहयोग के साथ काम करना यकीनी बनाएं।मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पंजाब जल सप्लाई सिवरेज बोर्ड के सी.ई.ओ मालविन्दर सिंह जग्गी, डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, पी एम आई डी सी के सी.ई.ओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD