Thursday, 07 December 2023

 

 

खास खबरें चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सस्ती रेत-बजरी मुहैया कराने, ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने और पराली का निपटारा यकीनी बनाने का प्रण ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडियों में जल्द लगेंगी फसलों की गुणवत्ता की जांच के लिए मशीनें : हरचंद सिंह बरसट कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने सिविल अस्पताल में जन औषधी जैनेरिक ड्रग स्टोर के नवीनीकरण का किया उद्घाटन उपराज्यपाल ने ऐतिहासिक झिड़ी मेले में भाग लिया, बाबा जित्तो को श्रद्धा सुमन अर्पित किये उपराज्यपाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, विभिन्न पदों पर भर्ती और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में संस्थागत जनपहंच कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की उपराज्यपाल ने फ्लोरा नागबनी पंचायत में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लिया मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने नए पर्यटन स्थलों के लिए सड़कों के उन्नयन की मांग की आयुक्त सचिव मंदीप कौर ने पंचायत विकास सूचकांक पर आरडीडी की कार्यशाला की अध्यक्षता की सौरभ भगत ने छत पर सौर ऊर्जा संयंत्रों हेतु व्यावसायिक अवसर सेमिनार को संबोधित किया उपायुक्त कठुआ ने पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की शीर्ष निशानेबाज चैन सिंह ने डोडा में छात्रों, खिलाड़ियों से बातचीत की उपायुक्त ने उधमपुर में एसएचजी सदस्यों के बीच सिलाई मशीनें, कच्चा माल वितरित किया धेरजा-भद्रवाह में नवनिर्मित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र भवन चालू किया गया सांबा जिले में निक्षय दिवस मनाया गया कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने सेवा केंद्र का उद्घाटन किया स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी तेजी से कार्य कर रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा भव्य आयोजन मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा जल स्रोत और खनन व भू-विज्ञान विभागों के अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा किसान और मुलाज़िम जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग

 

प्रियंका गांधी की राह देख रहे थे हिमाचल के लोग, उनकी दी हुई गारंटियों को पूरा करने का है इंतज़ार : जयराम ठाकुर

झूठ बोलकर सत्ता में आने वाले लोग सेब की इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर बोल रहे हैं झूठ

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Sep 2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल की राजधानी शिमला में घर भी हैं। उन्हें आपदा में पहले आ जाना चाहिए था। हिमाचल के लोग उनका बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। 

उनके द्वारा दी गई चुनावी गारंटियां सरकार बनने के बाद कांग्रेस भूल गई। पहली कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी देने का हिमाचल के युवा इंतज़ार कर रहे हैं। सरकार को बने नौ महीनें हो गए न महिलाओं को सम्मान निधि मिली और न ही युवाओं को रोज़गार। जो पिछली सरकार में दिये गए थे उसे भी छीन लिया गया है। 

प्रियंका गांधी हिमाचल में आई लेकिन आपदा प्रभावितों के लिए राज्य सरकार से क्या राहत दिलवाई, इसके बारे में भी उन्हें बताना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से हिमाचल के बागवानों को कोई नुक़सान नहीं है। यह सरकार कोरा झूठ बोल रही है। 

कांग्रेस सरकार झूठ के सहारे सत्ता में आई है और अभी भी लगातार झूठ बोलने का ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी सेब 75 रुपये कम के मूल्य से भारत में आ ही नहीं सकता है। 

इसके बाद ट्रांसपोर्ट समेत अन्य खर्चे अलग हैं। इसलिए कांग्रेस के लोग बाग़वानों को बरगलाना बंद करे और यह बताए कि उनके ‘किसान ही तय करेंगे सेब के दाम’ वाला दावा कहां गया। जो कांग्रेस सड़कें न खुलने की वजह से सेब फेंकने वाले बाग़वान पर एक लाख का जुर्माना लगा रही है। 

उनके मुंह से बाग़वान की बात अच्छी नहीं लगती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अमेरिकन सेब पर 20 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी मोदी सरकार ने अमेरिकी सरकार द्वारा एल्युमिनियम और स्टील से जुड़े उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने के विरोध में जवाबी कार्रवाई में लगाई थी। 

जब वह ड्यूटी अमेरिकन सरकार ने हटा ली तो उसे भारत सरकार ने भी हटा लिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को बरगलाना बंद करे और बाग़वानों के लिए दी गई गारंटियों को पूरा करने का काम करे। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल में घर है। पूरा प्रदेश आपदा की चपेट में था। प्रियंका गांधी को हिमाचल पहले आना चाहिए था। 

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को ख़ुद से चीजें पता करने के बाद बोलना चाहिये न कि हिमाचल के नेताओं के कहने पर। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का भरपूर सहयोग किया है। मुख्यमंत्री केंद्र के सहयोग को पीड़ितो तक पहुंचाने का कष्ट करे। 

यह सभी बातें नेता प्रतिपक्ष ने शिमला में मीडिया से बात करते हुए कहीं। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD