Sunday, 16 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

पराली के निपटारे के लिए सरफेस सिडर पर सब्सिडी हासिल करने के लिए किसान 10 सितम्बर तक कर सकते हैं अप्लाई

व्यक्तिगत किसानों को सरफेस सिडर की खरीद पर 40 हज़ार रुपए और कस्टमर हायरिंग सैंटर को मिलेगी 64 हज़ार रुपए सब्सिडी

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Sep 2023

किसानों को फसलों के अवशेष को जलाने की बजाय, इसके प्रबंधन के लिए उचित विधि अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा खेतों में ही धान की पराली के प्रबंधन के लिए किसानों को रियायती दरों पर सरफेस सिडर मशीनें मुहैया करवाई जा रही हैं।

यह जानकारी सांझा करते हुये आज यहां पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विभाग की तरफ से सब्सिडी पर सरफेस सिडर मुहैया करवाने के लिए किसानों से आवेदन-पत्र माँगे गए हैं। किसानों को इस स्कीम का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य के किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 10 सितम्बर, 2023 तक शाम 5 बजे तक विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से व्यक्तिगत किसानों को 40,000 रुपए की सब्सिडी की पेशकश की जा रही है, जबकि कस्टमर हायरिंग सैंटर सरफेस सिडर की खरीद पर 64,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार वातावरण को बचाने के लिए राज्य में फसलों के अवशेष को जलाने सम्बन्धी मामलों को ज़ीरो पर लाने के लिए फ़सल अवशेष प्रबंधन (सी. आर. एम.) सम्बन्धी और मशीनरी की खरीद पर भी सब्सिडियाँ प्रदान कर रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं या अपने-अपने जिलों में कृषि दफ़्तर जा सकते हैं। स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस कदम को किसानों के लिए किफ़ायती करार देते हुये कहा कि किसान मशीनीकरण को अपना कर अपनी आय में विस्तार करने के साथ-साथ वातावरण को भी बचा सकते हैं। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सारी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता को यकीनी बनाया जाये।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD