Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 7वीं बैठक में भाग लिया

भारत स्टार्टअप्स, निवेशकों, इन्क्यूबेटरों और महत्वाकांक्षी उद्यमियों के बीच सहयोग की सुविधा के लिए 2023 में ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम का शुभारंभ करेगा : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Aug 2023

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, वस्त्र और उपभोक्ता कार्य तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कल "ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की सातवीं बैठक" में भाग लिया। यह बैठक दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप में आयोजित की गई थी। श्री गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि भारत स्टार्टअप्स, निवेशकों, इन्क्यूबेटरों और आकांक्षी उद्यमियों के बीच सहयोग को सुविधाजनक बनाने और सर्वोत्तम तौर-तरीकें को साझा करने के लक्ष्य के साथ 2023 में ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम का शुभारंभ करेगा।

भारत में हुए परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए श्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया पहल के विस्तार के बारे में भी चर्चा की, जिसके कारण देश में लगभग 1,00,000 स्टार्टअप का निर्माण हुआ है। मंत्री ने "उत्पादन प्रणालियों को बदलने" और भारत द्वारा अन्य ब्रिक्स सदस्यों तथा व्यापक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दिए जाने वाले समर्थन पर ध्यान केंद्रित किया।

श्री पीयूष गोयल ने "वसुधैव कुटुंबकम" ('विश्व एक परिवार है') के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, जो एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक होने तथा अधिक समावेशी, सहिष्णु और परस्पर जुड़े विश्व की दिशा में काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अन्य ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के उद्योग मंत्रियों ने भी बैठक में भाग लिया और संयुक्त घोषणा को अंगीकार किया।

मंत्रियों ने ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटलीकरण, औद्योगीकरण, नवाचार, समावेश और निवेश की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया। उन्होंने सभी आर्थिक क्षेत्रों में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के प्रति उद्योग 4.0 और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों के बढ़ते महत्व की पहचान की। घोषणा के माध्यम से ब्रिक्स सदस्यों ने मानव संसाधन विकास तथा कौशल को बेहतर बनाने तथा पुनः कौशल प्रदान करने से जुड़े कार्यक्रमों पर सहयोग के अवसरों की तलाश करने की आवश्यकता को स्वीकार किया।

मंत्रियों ने संयुक्त रूप से एक खुला, निष्पक्ष, जीवंत, सहनीय और गैर-भेदभावपूर्ण वातावरण बनाकर औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने तथा औद्योगिक अर्थव्यवस्था को पूर्व स्थिति में लाने और विकास में तेजी लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।मंत्रियों ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रमुख भूमिका और वैश्विक औद्योगिक श्रृंखलाओं, आपूर्ति श्रृंखलाओं और मूल्य श्रृंखलाओं में उनके एकीकरण और विविधीकरण के महत्व को रेखांकित किया। 

मंत्रियों ने महिलाओं, युवाओं और वंचित समूहों के स्वामित्व/प्रबंधित परियोजनाओं के समावेशी विकास के लिए ब्रिक्स देशों के बाजार में अवसरों को पैदा करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD