Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वतंत्रता के बाद देश के खजाने लूटने वालों को उखाड़ फेंकने के लिए एक और स्वतंत्रता लहर चलाने का न्यौता

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय समागम के दौरान शहीद को श्रद्धा-सुमन भेंट

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम ऊधम सिंह वाला, (संगरूर) , 31 Jul 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को शहीदों के सपने साकार करने के लिए बर्तानवी हकूमत से स्वतंत्र होने के बाद देश के खजाने लूटने वालों को उखाड़ फेंकने के लिए स्वतंत्रता की एक और लहर चलाने का न्योता दिया है। आज यहाँ शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके राज्य स्तरीय समागम के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने दुख ज़ाहिर करते हुये कहा कि चाहे देश ने 1947 में बर्तानवी हाकिमों की ग़ुलामी से स्वतंत्रता हासिल कर ली थी परन्तु देश भगतों और महान शहीदों के सपने कभी भी साकार नहीं हुए। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में समय- समय की सरकारों ने लोगों को दोनों हाथों लूटा और उन पर बेरहमी के साथ ज़ुल्म गिराया। भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है कि इन अत्याचारी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाये जिसके लिए स्वतंत्रता के संघर्ष की दूसरी लहर शुरू की जानी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वतंत्रता संघर्ष में महलों या आलीशान घरों में रहने वालों या अपने आप को ‘काका जी’ और ‘बीबा जी’ कहलवाने वालों को राजनैतिक तौर पर गुमनामी में धकेल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय यही माँग करता है क्योंकि ऐसा करने से ही शहीदों के सपने पूरे किये जा सकते हैं और सबके लिए समान अधिकारों वाले भारत की सृजना की जा सकती है। 

भगवंत मान ने कहा कि यह मौकाप्रस्त नेता कभी भी लोगों के पक्ष में नहीं खड़े होते बल्कि यह लोग उसी पक्ष की ओर चले जाते हैं, जहाँ इनका अपना फ़ायदा होता हो, चाहे मुग़ल शासक हों, बर्तानवी हाकिम, कांग्रेस और चाहे भाजपा हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा राज्य और इसके लोगों की अपेक्षा अपने निजी हितों को पहल दी है। 

उन्होंने व्यंग्य करते हुये कहा, “हाल ही में भाजपा के एक शिष्टमंडल जिसने कुछ मुद्दों को लेकर राज्यपाल के साथ मुलाकात की थी, में वह सभी दल-बदलू शामिल थे जो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा का कोई भी पुराना नेता इस शिष्टमंडल का हिस्सा नहीं था जिसका नेतृत्व भगवा पार्टी के नये प्रधान कर रहे थे। 

यहाँ तक कि शिष्टमंडल का नेतृत्व सुनील जाखड़ ने किया, जो ख़ुद किसी समय राज्य कांग्रेस के प्रधान थे परन्तु हाल ही में इस पद के लिए अपनी वफ़ादारी बदल चुके हैं।“मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपने वाले लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए जिससे बाकियों को भी सबक मिल सके। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पहले ही साल 2022 में राज्य में आम आदमी की सरकार बनने से इस लहर को देख चुका है। एक मिसाल देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल जो उनको राजनीति में लेकर आया थे, के खि़लाफ़ भी अनियमितताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

भगवंत मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव जाकर राज्य की सेवा करने की शपथ ली थी परन्तु वह अपना वायदा पूरा करने की बजाय इसको भूल गए और पद की ख़ातिर पहले कांग्रेस में और अब भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके राज्य के लोगों के साथ गद्दारी करता है, उसे अपने गुनाहों का हर्जाना भुगतना पड़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी ख़ज़ाना पहले की तरह अब खाली नहीं रहा बल्कि इसमें से एक- एक पैसा आम आदमी की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब के व्यापक विकास और इसके लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए कई पहलकदमियां की गई हैं। भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के ठोस यत्नों स्वरूप पंजाब विश्व भर में अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ के कारण लोगों के हुए नुकसान का पता लगाने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के हुक्म दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हिदायत की गई है कि विशेष गिरदावरी को 15 अगस्त तक हर सूरत में मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार बाढ़ में हुए नुकसान के लिए लोगों को मुआवज़ा ज़रूर देगी, चाहे उनकी एक मुर्ग़ी या बकरी का की नुकसान हुआ हो।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत देने के लिए केंद्र से भीख नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास लोगों को इस गंभीर संकट में से निकालने के लिए ज़रुरी संसाधन मौजूद हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से एक पैसा भी नहीं मांगेगी। 

शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुनाम की इस पवित्र धरती पर सिर झुकाते हैं जहाँ इस धरती के महान पुत्र ने जन्म लिया था। उन्होंने अपने दोस्तों और इलाके के अध्यापकों के साथ अपनी लम्बी सांझ को याद करते हुये कहा कि वह बचपन में अपने पिता के साथ इस स्थान पर शहीद को नमन करने आते थे। 

भगवंत मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान सपूत था, जिसने जलियांवाला बाग़ के हत्याकांड के मुख्य दोषी माइकल ओ डवायर की हत्या करके बहादुरी का सबूत दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में इस महान नायक की तरफ से दिये गये महान बलिदान ने देश को बर्तानवी साम्राज्यवाद की गुलामी से मुक्त होने में मदद की। 

भगवंत मान ने कहा कि एक कलाकार होने के नाते वह जब भी लंदन जाते थे तो वह कैकस्टन हॉल में ज़रूर जाते थे जहाँ शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ के हत्याकांड का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि यह हॉल हम सभी के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह हमें शहीद की वीर गाथा की याद दिलाता है जो हमारी नौजवान पीढ़ियों के लिए जबर-ज़ुल्म और अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और अन्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD