Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध - नील गर्ग

कहा - सभी कानूनी मसलों को ध्यान में रखकर किया जा रहा पक्का ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jul 2023

12710 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की मान सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी ने तारीफ की है। पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार ने अपने कई बड़े-बड़े चुनावी वादे पूरे किए। आज पंजाब के 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। 

पंजाब में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खुल गए। स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जा रहे हैं। वहीं मान सरकार में करीब 30 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी और हजारों कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए। 

अब सरकार ने कच्चे अध्यापकों के प्रति अपना वादा पूरा करते हुए 12710 अध्यापकों को पक्का करने जा रही है।  इसके अलावा मान सरकार ने कच्चे अध्यापकों के लिए एक और बड़ा फैसला किया है। 

अब अब उन्हें कम से कम ₹15000 महीना वेतन मिला करेगा और उसमें हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वही पहले इन्हें 3500 से लेकर 9000 तक ही वेतन मिलता था, जो काफी कम था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी कानूनी मसलों को ध्यान में रखा गया है ताकि मुलाजिमों को भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। बड़े-बड़े वकीलों से राय ली गई और कैबिनेट मीटिंग में इससे संबंधित संशोधन भी किए गए ताकि कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का रास्ता आसान हो सके।

पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए नील गर्ग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने कच्चे मुलाजिमों को लेकर सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उनके लिए कोई ठोस फैसला नहीं किया। उन्होंने कच्चे मुलाजिम को सिर्फ गुमराह किया। 

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बनने के बाद से ही कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के प्रति गंभीर है और लगातार उनके हक में फैसले ले रहे हैं।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD