Monday, 04 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

पिथौरागढ़ सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 10

Hadsa, Hadsa India, Pithoragarh, Accident, Pithoragarh Road Accident, Road Accident, Pithoragarh Bolero Accident, Uttarakhand
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पिथौरागढ़ , 22 Jun 2023

पिथौरागढ़ जिले के नाचनी थाना अंतर्गत मसूरी-होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 

बोलेरो में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे, जो होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। एसडीआरएफ ने सभी शव खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पिथौरागढ़ जिला कंट्रोल रुम ने एसडीआरएफ को सूचित किया कि होकरा में एक बोलेरो खाई में गिर गई। 

सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर लोगों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

मृतकों के विवरण :-

1) किशन सिंह, पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

2) धर्म सिंह, पुत्र पदम सिंह, उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

3) कुंदन सिंह, पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

4) निशा, पत्नी उमेश सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

5) उमेश सिंह, पुत्र कुंदन सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह, पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर

7) महेश सिंह, पुत्र मोहन सिंह, उम्र 35 वर्ष (चालक), भनार, कपकोट

8) सुंदर सिंह, पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर

9) खुशाल सिंह, पुत्र उदय सिंह, उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर

10) दान सिंह, पुत्र मंगल सिंह, उम्र 52 वर्ष, भनार, बागेश्वर

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Pithoragarh , Accident , Pithoragarh Road Accident , Road Accident , Pithoragarh Bolero Accident , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD