Sunday, 03 December 2023

 

 

खास खबरें तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान जीएसटी से आमदनी 16.61 प्रतिशत बढ़ी पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आर्मी लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं इंटक के महासचिव हुए आप में शामिल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह

 

केदारनाथ गर्भ गृह में सोने की प्लेटों पर उठे विवाद में बीकेटीसी के समर्थन में उतरा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

Khas Khabar, Kedarnath, Kedarnath Womb, Akhil Bhartiya Akhara Parishad, BKTC, Gold Plates Kedarnath Womb, Ravinder Puri Akhil Bhartiya Akhara Parishad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 22 Jun 2023

केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोने की प्लेटों को लेकर उठे विवाद के बीच बद्री केदार मंदिर समिति के समर्थन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी आ गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने एक वीडियो जारी कर बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा इस प्रकरण में दी गई सफाई का समर्थन करते हुए कहा है कि कुछ लोग षड्यंत्र के तहत इस मामले में बेवजह राजनीति कर रहे हैं। 

उनको अपनी आदत से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार धाम यात्रा चल रही है ऐसे में इस तरह बेवजह मंदिर के नाम पर राजनीति करने से मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचता है जिससे चार धाम यात्रा भी प्रभावित हो सकती है।

दरअसल चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने बद्री केदार मंदिर समिति पर आरोप लगाया था कि साल 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में जो प्लेटें लगाई गई है उसमें बड़े पैमाने पर धांधली की गई। गर्भ गृह में लगा सोना अपना रंग बदल रहा है। 

ऐसा लगता है कि सोने की जगह पीतल का इस्तेमाल किया गया हो। इस प्रकरण में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले में जांच की मांग की।

 

 

Tags: Khas Khabar , Kedarnath , Kedarnath Womb , Akhil Bhartiya Akhara Parishad , BKTC , Gold Plates Kedarnath Womb , Ravinder Puri Akhil Bhartiya Akhara Parishad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD