Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे

सिरसा जिला के ऐलनाबाद हलके के गांव भूर्टवाला, पोहडक़ा, मीठी सुरेरा, खारी सुरेरा, किशनपुरा और ऐलनाबाद शहर में पहुंची यात्रा

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 10 Jun 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 100वें दिन शुक्रवार को सिरसा जिला के ऐलनाबाद हलके के गांव भूर्टवाला, पोहडक़ा, मीठी सुरेरा, खारी सुरेरा, किशनपूरा और ऐलनाबाद शहर में पहुंची। पहले बारिश और अब तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी यात्रा बदस्तूर जारी है। 

लोगों में जबरदस्त जोश और उत्साह है। सभी गावों में अभय सिंह चौटाला का लोगों ने भव्य स्वागत किया। अभय सिंह जिस भी गांव में गए वहां के बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी अपने घरों से निकल कर सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अभय चौटाला के सामने अपनी समस्याएं भी रखी। 

लोगों ने बताया कि गांवो में पीने के पानी, हैल्थ सुविधाओं की समस्या है और सरकारी दफ्तरों में बगैर पैसा दिए कोई काम नहीं होता। सभी लोग भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद नाराज दिखे।

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने प्रैस वार्ता में स्वयं माना है कि पोर्टल में अभी बहुत कमियां हैं। जब पोर्टल में बहुत कमियां हैं तो फिर क्यों किसानों को परेशान किया जा रहा है। हमारी सरकार बनते ही पोर्टल और परिवार पहचान पत्र को खत्म किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आज कर्मचारी भी भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ पूरे हरियाणा में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं और ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) की मांग कर रहे हैं। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्र में भाजपा ने ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) को बंद किया था। कर्मचारियों का दर्द समझता हूं और इनेलो की सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू कर उन्हें तोहफा दिया जाएगा। 

बुजुर्गों की कटी हुई पेंशन पुन: बहाल करेंगे। इसके अलावा भाजपा की जितनी भी जन विरोधी योजनाएं हैं, उन सभी को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को चलते 12 जिले पूरे हो गए हैं, सिरसा तेरहवां जिला है। 

पूरे हुए बारह जिलों में जो लोगों का रूझान देखने को मिला है उसको देखते हुए इनेलो पार्टी कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है, जबकि पूरे हरियाणा में 22 जिले हैं। उन्होंने दावा किया कि मेवात की तीनों सीटों समेत सिरसा की सभी पांचों सीटें इनेलो जीतेगी। 

उसके अलावा बचे दस जिलों में भी इनेलो पार्टी भाजपा और कांग्रेस से आगे है। उन्होंने कहा कि 2024 में हर हालत में इनेलो पार्टी सत्ता में आएगी कोई रोकने वाला नहीं है। 

इस दौरान सभी लोगों ने प्रदेश में परिवर्तन कर इनेलो को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया और कहा कि अब वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन के झूठ और फरेब में नहीं फसेंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD