Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने सहायता योजना की समीक्षा की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की

 

पंजाब सरकार द्वारा वैटरनरी अफ़सरों और वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती जल्द : गुरमीत सिंह खुड्डियां

पहली मीटिंग दौरान अधिकारियों को किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में झींगा पालन को उत्साहित करने के दिए निर्देश

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2023

पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग को और मज़बूत करने और इसकी कार्यकुशलता में वृद्धि के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज विभाग के अधिकारियों को वैटरनरी अफ़सरों और वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए कहा।

वह पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए पहली मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत दी कि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में झींगा पालन को उत्साहित करने के लिए प्रयास और तेज़ किये जाएँ जिससे इस पट्टी के किसानों की आमदन में वृद्धि की जा सके क्योंकि इस क्षेत्र में भूजल के खारा होने के कारण यह पानी खेती के लिए ठीक नहीं है और इसके साथ ही इस बेल्ट में सेम की समस्या भी एक बड़ा मुद्दा है।

अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य में 1212 एकड़ क्षेत्रफल झींगा पालन अधीन आ चुका है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह खेती के इस सहायक पेशे अधीन क्षेत्रफल को और बढ़ाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे।अधिकारियों को विभाग को नयी बुलन्दियों पर लेजाने के लिए और मेहनत और लगन के साथ काम करने के लिए कहते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के कल्याण हेतु वचनबद्ध है और मुख्यमंत्री ने कृषि और इसके सहायक धंधों को लाभप्रद पेशा बनाने की ज़िम्मेदारी उनको सौंपी है।

प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप ने स. गुरमीत सिंह खुड्डियां को बताया कि 300 वैटरनरी अफ़सरों और 644 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और हाल ही में विभाग द्वारा 317 वैटरनरी अफ़सर और 148 वैटरनरी इंस्पेक्टर भर्ती किये गए हैं।उन्होंने बताया कि विभाग ने पशुओं में लम्पी स्किन की बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए गोट पॉकस वैक्सीन की 25 लाख ख़ुराकें गऊधन को सफलतापूर्वक लगाई हैं। 

उन्होंने राज्य में डेयरी विकास को उत्साहित करने के लिए सेक्सड सीमन प्रोग्राम और अन्य स्कीमों बारे भी जानकारी दी।मीटिंग में संयुक्त सचिव श्री राकेश कुमार, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. राम पाल मित्तल, डायरेक्टर मछली पालन श्री जसबीर सिंह, डायरेक्टर डेयरी विकास श्री कुलदीप सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD